टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स और कारों के कितने शौकीन हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है। जी हां, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले में धोनी के आने का इंतजार था, लेकिन वह नहीं आए।
रांची की सड़कों पर 20 साल पुरानी कार से घूमते दिखे धोनी, कभी भारतीय सेना करती थी इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माही भले ही मैच देखने नहीं आए हों, मगर रांची के सड़कों पर उन्हें एक नई गाड़ी चलाते हुए देखा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
.@msdhoni and his unparalleled love for Indian Army. He recently purchased the vintage 20 years old 'Nissan Jonga' from Punjab!
The car was manufactured in the year 1999 and used by the armed forces. 🇮🇳😇#IndianArmy #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/LmfSwVtmTx
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) October 21, 2019
दरअसल, एमएस धोनी फैंस ऑफिशियल ट्विटर हैंडल नाम से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें धोनी को एक गाड़ी की चाभी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'धोनी और उनका उनका प्यार भारतीय सेना के लिए अनोखा। उन्होंने हाल ही में पंजाब से 20 साल पुराने 'निसान जोंगा' को खरीदा है! इस कार का निर्माण वर्ष 1999 में किया गया था और इसका उपयोग सशस्त्र बलों द्वारा किया जाता था।'
.@msdhoni and his unparalleled love for Indian Army. He recently purchased the vintage 20 years old 'Nissan Jonga' from Punjab!
The car was manufactured in the year 1999 and used by the armed forces. 🇮🇳😇#IndianArmy #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/LmfSwVtmTx
बता दें धोनी के रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम अपनी नई कार जोंगा से पहुंचे थे। धोनी काली टीशर्ट, सफेद पजामे और ब्लैक स्पोर्ट्स शूज में स्टेडियम पहुंचे थे। धोनी के इस पजामे ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा। धोनी ने इटालियन कंपनी वर्साचे का ट्रैकपैंट (पजामा) पहना हुआ था। इस पजामे की कीमत 1200 डॉलर से ज्यादा है। मतलब धोनी का ये पजामा तकरीबन 90 हजार रुपये का है।
वैसे तो धोनी के पास कार और बाइक्स का खूब कलेक्शन है। इस बीच उन्होंने अपनी गैराज में अब जोंगा कार भी शामिल कर ली है। इससे पहले धोनी ने हाल ही में अपनी गैराज में जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक को शामिल किया था।