फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS dhoni Unhappy With Wrong Decision

तो एक गलत फैसले ने छीन ली धोनी की टीम इंडिया से जीत!

Sun, 04 Oct 2015 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 04 Oct 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
MS dhoni Unhappy With Wrong Decision

धर्मशाला में खेला गया टी-20 मैच काफी समय तक टीम इंडिया की जद में था लेकिन अंतिम ओवरों में जेपी डुमिनी और फरहान बेहरदीन ने शतकीय साझेदारी कर भारत से मैच छीन लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार की हल्की-हल्की सी ठंडी रात में खेले गए मैच में जेपी डुमिनी ने संभवत: अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर अपनी टीम को 200 रनों के लक्ष्य के पार पहुंचा दिया। लेकिन हार के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी माना कि डुमिनी ने बेहद शानदार खेल दिखाया, लेकिन टीम इंडिया बदकिस्मत वाली रही कि वह मध्य क्रम के इस बल्लेबाज का विकेट नहीं झटक सकी।
विज्ञापन


साथ ही जब दक्षिण अफ्रीकी टीम जीत से कुछ कदम दूर थी तो भारत को इस बल्लेबाज को आउट करने का शानदार मौका मिला लेकिन मैदान पर खड़े भारतीय अंपायर विनीत कुलकर्णी ने पगबाधा नहीं दिया जो मेजबान टीम के पक्ष में नहीं गया और धोनी की टीम को यह मैच 7 विकेट से गंवाना पड़ गया। इस जीवनदान का फायदा उठाकर डुमिनी ने अंतिम ओवर में टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत की ओर बढ़ रही टीम इंडिया को अंपायर ने दिया 'दगा

MS dhoni Unhappy With Wrong Decision

दक्षिण अफ्रीका जब भारत से मिले 200 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था तो टीम इंडिया को 17वें ओवर में  जेपी डुमिनी (नाबाद 68) और फरहान बेहरदीन (नाबाद 32) की खतरनाक हो रही जोड़ी को तोड़ने का शानदार मौका मिला जो लगातार 3 झटकों के बाद मेहमान टीम को संकट से बाहर निकालने में जुटे थे।

17वें ओवर में अफ्रीकी टीम को 23 गेंदों में 43 रनों की दरकार थी, लेकिन इस बीच 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की यॉर्कर गेंद डुमिनी को छकाते हुए उनके पैड से टकरा गई लेकिन अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार नहीं दिया। अगर गेंद पैड पर नहीं टकराई होती तो वह सीधे विकेट पर टकरा जाती।

मैच के बाद खराब अंपायरिंग फैसले से नाराज कप्तान धोनी ने कहा, "अगर फैसले आपके पक्ष में नहीं आते हैं तो इससे दबाव बनता है और मैं समझता हूं कि हम बदकिस्मत वाले रहे कि डुमिनी का विकेट नहीं ले सके। यह क्रिकेट है और आप हर फैसले को अपने पक्ष में नहीं कर सकते। लेकिन मैं महसूस करता हूं कि हमने अच्छी बल्लेबाजी भी की और जीत की ओर जा भी रहे थे।"

भारत ने अफ्रीकी टीम को पहला झटका आठवें ओवर में हाशिम अमला के रूप में दिया। फिर जल्दी-जल्दी एबी डीविलियर्स और कप्तान फैफ डु प्लेसिस के विकेट निकालकर मैच में अपनी पकड़ बना ली लेकिन इसके बाद डुमिनी और और फरहान बेहरदीन ने अटूट 105 रनों की साझेदारी कर भारत के मुंह से हार झपट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed