{"_id":"1682fad469e61aab35f8bcf477bbc45b","slug":"ms-dhoni-team-india-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार पर धोनी की सफाई, ओस के कारण हारी टीम इंडिया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार पर धोनी की सफाई, ओस के कारण हारी टीम इंडिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाखापटनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली दो विकेट से हार के लिए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खिलाड़ियों का बचाव किया है।
विज्ञापन
सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने विराट कोहली के 99 रन की बदौलत सात विकेट पर 288 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसे वेस्टइंडीज ने डेरेन सैमी के नाबाद 63 और लेंडल सिमंस के 62 रन की मदद से तीन गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान ने कहा कि परिस्थितियों और मौसम के कारण सम्मानजनक स्कोर बनाने के बावजूद टीम को हार मिली।
धोनी ने कहा, "टॉस हारना हमारे लिए काफी नुकसानदेह साबित हुआ क्योंकि इस पिच पर ओस की अहम भूमिका थी। रात को ओस के कारण इस मैदान पर गेंदबाजी और फील्डिंग करना दोनों ही बहुत कठिन हो गया था। इस मौसम में हम इतनी जल्दी ओस गिरने के बारे में नहीं सोच रहे थे। यहां सचमुच बहुत ओस थी और पूरा मैदान बहुत ही गीला हो गया था जिसके कारण तेज गेंदबाजों को स्विंग नहीं मिल रही थी। स्पिनरों के लिए भी बहुत कुछ करने के लिए नहीं था।"
विज्ञापन
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा, "इस समय इतना ओस होना ठीक नहीं है लेकिन यह गेम का हिस्सा है और इसे लेकर कुछ नहीं किया जा सकता। हमने देखा कि जब फील्डर विकेटकीपर तक गेंद पहुंचाने के लिए फेंक रहे थे तो वह कहीं और ही जा रही थी। इस लिहाज से यह मैच बिल्कुल आसान नहीं था।"
धोनी ने किया युवी का बचाव
धोनी ने आउट ऑफ फार्म दिख रहे युवराज का बचाव करते हुए कहा, "हम युवराज को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए पूरा समर्थन कर रहे हैं। वह पिछले कुछ मैचों में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं लेकिन कई बार आप दबाव में होते हैं और ऐसा होता है। हालांकि युवराज विपक्षी टीम पर दबाव बना सकते हैं। हमें उम्मीद है कि वह आगे जरूर अपनी फॉर्म में सुधार दिखाएंगे। वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हमें जल्द ही एक अलग युवराज देखने को मिलेगा।"
ब्रावो ने की धोनी की तारीफ
वेस्टइंडीज को भारत दौरे पर इस बार मिली पहली जीत से उत्साहित दिख रहे कप्तान ड्वेन ब्रावो ने कहा कि टीम इंडिया को 300 से कम के स्कोर पर रोकना उनके लिए मैच में फायदेमंद साबित हुआ।
जीत के बाद कप्तान ब्रावो ने कहा, "हमारे लिए वनडे सीरीज में बने रहने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था। जब हम टीम इंडिया को 300 से नीचे के स्कोर पर रोकने में सफल रहे तो हमें उम्मीद थी कि दिए गए लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। हमारी पूरी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।"
उन्होंने कहा, "जेसन होल्डर और रवि रामपॉल ने हमें मजबूत शुरुआत दी थी। इसके अलावा युवा खिलाड़ी वीरासामी परमॉल का योगदान भी जीत में अहम रहा। हमने इस मैच में अच्छी योजना बनाई थी और खिलाड़ियों ने मैदान पर अच्छी तरह से एक दूसरे के साथ संवाद बनाए रखा। हमारे गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और फील्डिंग भी अच्छा था।"
हालांकि ब्रावो ने साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके खिलाफ खेलना मैच में सबसे कठिन था।