फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni T20 WC Mentor Social Media Reaction Fans Goes Crazy On Social Twitter Facebook Instagram

क्यों हिला डाला ना: जाफर ने रजनीकांत स्टाइल में किया धोनी का स्वागत, सोशल मीडिया पर कमेंट्स का अंबार

Wed, 08 Sep 2021 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 08 Sep 2021 10:33 PM IST
सार

बीसीसीआई ने कैप्टन कूल और विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 विश्व कप के लिए टीम का मेंटर बना दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटरों से लेकर धोनी के चाहने वालों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

विज्ञापन
MS Dhoni T20 WC Mentor Social Media Reaction Fans Goes Crazy On Social Twitter Facebook Instagram
एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) - फोटो : twitter@ChennaiIPL

विस्तार

दुबई-ओमान में इसी साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया के एलान के साथ ही बीसीसीआई ने क्रिकेट फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया। बोर्ड ने कैप्टन कूल और विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 विश्व कप के लिए टीम का मेंटर बना दिया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इसका एलान किया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटरों से लेकर धोनी के चाहने वालों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। ट्विटर पर फैंस की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। आइए जानते हैं धोनी की नई पारी पर किसने क्या कहा...
विज्ञापन

जाफर ने रजनीकांत स्टाइल में प्रतिक्रिया दी

भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने धोनी की नई पारी पर रजनीकांत स्टाइल में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्विटर पर रजनीकांत का मीम पोस्ट किया। उसमें लिखा था- ड्रेसिंग रूम में एंट्री धोनी का रिएक्शन- क्यों हिला डाला ना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

धोनी के मेंटर बनाए जाने के बाद ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म थ्री इडियट्स के रोते हुए आमिर खान का मीम पोस्ट किया। इसमें आमिर की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने लिखा- जिस रीयूनियन की सभी को इंतजार था

धोनी की वापसी पर बीसीसीआई ने कप्तान विराट के साथ माही की फोटो को ट्वीट किया। इसमें लिखा कि जिस रीयूनियन का हम सभी को इंतजार था। धोनी की मेंटर के रूप में टीम इंडिया में वापसी।
 

मास्टर फिल्म के गाने से धोनी का स्वागत

ट्विटर पर फैंस ने धोनी का स्वागत तमिल फिल्म मास्टर के गाने वाथी कमिंग से किया। बता दें कि विजय अभिनीत फिल्म मास्टर का यह गाना काफी मशहूर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed