फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhoni's special technique for teammates for ICC World Cup

साथियों का मन जानने के लिए धोनी अपना रहे हैं नया 'तरीका'

Fri, 27 Feb 2015 12:14 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
Dhoni's special technique for teammates for ICC World Cup

इस बात पर कोई अचंभा नहीं कि टीम के सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। वनडे क्रिकेट हो या टी-20 दोनों फार्मेट में वह टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीता चुके है।

विज्ञापन


सिर्फ सफल कप्तान ही नहीं धोनी कैप्टन कूल की छवि से भी जाने जाते है। मैदान में हर वक्त कूल रहने वाले धोनी विपक्षी टीम पर बातों से नहीं बल्ले से वार करते है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से पहले धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया लगातार दो सीरीज की हार के बाद भारतीय प्रशंसकों और पूर्व दिग्गजों के निशाने पर थी, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होते ही दो धमाकेदार जीत से टीम इंडिया ने वही पुराना रूतबा वापस पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते है कि साथी खिलाड़ियों का मन पढ़ने के लिए धोनी एक स्पेशल पैंतरा आजमाते है?

स्पेशल लंच है धोनी का हथियार

Dhoni's special technique for teammates for ICC World Cup

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र ‌सिंह धोनी साथी खिला‌ड़ियों के हक के लिए हर वक्त आगे रहते है। इसके लिए चाहे टीम प्रबंधन या बीसीसीआई ही सामने क्यों न आ जाए, इसी कारण साथी खिलाड़ियों के लिए उनके कप्तान धोनी फेवरेट है।

हाल ही में पता चला है कि धोनी साथी खिलाड़ियो का मन पढ़ने के लिए उन्हें अलग-अलग लंच के लिए ले जा रहे है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के बाद सोमवार को धोनी ब्रिगेड छुट्टी पर थी। इसी दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे धोनी टीम के उपकप्तान विराट कोहली और मोहम्मद शमी के साथ लंच के लिए होटल से बाहर गए थे।

इस खास लंच की चर्चा इसलिए जोरों पर है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के अगले दिन धोनी टीम के ऑलराउंडर सुरेश रैना और फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल के साथ लंच के लिए बाहर गए थे। इतना ही नहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने रैना और रविंद्र जडेजा के साथ मैक्‍सिकन स्नैक्स और जूस का आनंद भी लिया था।

इन सब बातों तो यह पता लगता है कि धोनी साथी खिलाड़ियों के साथ अलग-अलग समय बिताकर बातचीत करके उनकी परेशानियों को दूर कर रहे है, जो वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed