फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Reveals Why He Left Captaincy of Indian Cricket Team

मुझे पता था कि टीम में दो कप्तान नहीं चल सकते: धोनी

Sat, 14 Jan 2017 11:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Reveals Why He Left Captaincy of Indian Cricket Team
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि वो टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान साबित हो सकते हैं। धोनी का मानना है कि कोहली टीम को काफी ऊंचाई पर लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा धोनी ने यह भी बताया कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी।
विज्ञापन


पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान धोनी ने कहा कि उन्होंने कप्तानी की दौरान अच्छे और बुरे दोनों दौर देखे हैं। धोनी ने बताया कि वो टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते रहे और खुद को ऊपर या नीच प्रमोट करते रहे। धोनी ने कहा कि वो नंबर 3 और 4 की जगह उन खिलाड़ियों को देना चाहते थे, जो ज्यादा प्रतिभाशाली थे।
विज्ञापन


कोहली की टीम को भविष्य ते लिए शुभकामनाएं देते हुए धोनी के कहा, “विराट और उनकी टीम मुझसे भी ज्यादा मैच जीतेंगे। यह टीम दुनिया की सबसे सफल टीम साबित होगी। इस टीम के पास अनुभव और काबिलियत दोनों ही हैं। इस टीम ने नॉकआउट टूर्नामेंट के अलावा दबाव में खेला है। यह टीम इतिहास लिखने के काबिल है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

एक टीम में दो कप्तान नहीं चल सकते

MS Dhoni Reveals Why He Left Captaincy of Indian Cricket Team
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
अपने कप्तानी के बार में भी धोनी ने काफी कुछ कहा। धोनी ने बताया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था। धोनी ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने को फैसला किया था और इस बारे उन्होंने बीसीसीआई को भी बताया था। धोनी ने माना की तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान होना चाहिए।

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “मैं स्प्लिट कप्तानी में यकीन नहीं रखता। एक टीम के लिए एक ही कप्तान होना चाहिए। अलग कप्तानों की पॉलिसी भारत में नहीं चलेगी। मैं सही वक्त का इंतजार कर रहा था। मैं चाहता था कि विराट के लिए चीजें आसान हो जाएं। मुझे आगे बढ़ने के लिए यह उपयुक्त समय लगा।”

धोने के अनुसार एक ही खिलाड़ी को टीम का नेतृत्व करना चाहिए। जब से विराट ने टेस्ट कप्तानी संभाली थी, यह उनके विचार में था। यह कोहली के लिए सीमित ओवरों की कप्तानी संभालने के लिए बेस्ट टाइम था।

कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूँ

MS Dhoni Reveals Why He Left Captaincy of Indian Cricket Team
धोनी - फोटो : PTI
धोनी से पूछा गया कि कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है और वो टीम में क्या भूमिका अदा करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि विकेटकीपर हमेशा टीम के उपकप्तान की भूमिका अदा करता है। उसकी नजर हमेशा इस बात होती है कि कप्तान क्या चाहता है। उन्होंने कहा कि वो विराट को समय-समय पर सुझाव और राय देते रहेंगे।

नए कप्तान विराट कोहली के साथ रिश्तों पर धोनी ने कहा, “हमारे बीच आपसी आदर का संबंध है। हम काफी नजदीक हैं। विराट हमेशा से अपना खेल बेहतर करना चाहते थे और इसलिए वो अकसर बात किया करते थे। हम आपस में काफी बात करते हैं। कोहली की क्रिकेटिंग सोच उम्दा है। मेरा काम विकेट के पीछे से उनका सहायता करने का होगा।”

धोनी ने कहा कि उन्हें बतौर कप्तान किसी भी बात का मलाल नहीं है और इस बात की खुशी है कि नए खिलाड़ियों ने खेल के स्तर को काफी बढ़ाया है। इस सफर में काफी कुछ अच्छा हुआ। यह सफर शानदार रहा। धोनी ने कहा कि टीम की जरूरत के हिसाब से वो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed