{"_id":"586d17074f1c1b0f7815a1e2","slug":"ms-dhoni-resigned-from-indian-capataincy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी ने छोड़ी टी-20 और वनडे की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी ने छोड़ी टी-20 और वनडे की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
टीम इंडिया के टी-20 और वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।क्रिकेट प्रेमियों को अब कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी देखने को नहीं मिलेगी। बुधवार को बीसीसीआई ने धोनी के इस हैरान कर देने वाले कदम का एलान किया। इसी के साथ धोनी की कप्तानी के शानदार सफर का सिलसिला भी थम गया है। कहा जा रहा है कि धोनी को चयनकर्ताओं ने इस बारे में संकेत दिए थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी से शुरू हो रही टी-20 और वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
NEWS ALERT - Mahendra Singh #Dhoni steps down as #Captain of #TeamIndia. He will be available for selection for ODIs & T20Is vs England pic.twitter.com/2xM0eisdjq
— BCCI (@BCCI) January 4, 2017विज्ञापन
#FLASH Mahendra Singh Dhoni steps down as captain of the Indian Cricket team
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) January 4, 2017
बीसीसीआई के सीईओ ने धोनी के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा 'हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी और बीसीसीआई की तरफ से मैं महेंद्र सिंह धोनी को बतौर कप्तान क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया की सेवा करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। उनकी सफलताओं के निशान भारतीय क्रिकेट के पटल पर हमेशा बने रहेंगे।Mahendra Singh Dhoni will be available for selection for ODIs & T20Is vs England: BCCI
— ANI (@ANI_news) January 4, 2017
रहे भारत के सबसे सफल कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
दिसंबर 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को पहली बार टीम की कमान साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी-20 विश्वकप में सौंपी गई थी। इसके बाद उन्हें साल 2007 में उन्हें राहुल द्रविड़ के बाद वनडे टीम की कमान भी सौंप दी गई।
धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने बहुत बुलंदियों को छुआ। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया साल 2011 में 28 साल बाद विश्व चैंपियन बनी थी। वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तान रहे। धोनी ने इसी तरह साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौर पर अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने जिस वक्त कप्तानी छोड़ी है उस वक्त बीसीसीआई अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। लेकिन इसी दौरान विजय रथ पर सवार टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाने की मांग भी हो रही थी।
धोनी ने टीम इंडिया के लिए 199 वनडे मैचों में कप्तानी की। जिनमें से 110 में उन्हें जीत हासिल हुई। 4 मैच बराबरी पर समाप्त हुए जबकि 11 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। धोनी विश्व के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने टी-20 विश्वकप, वनडे विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब अपनी कप्तानी में जीते हैं। 2007 से 2016 तक 9 साल तक धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 62 टी-20 मैच खेले जिसमें से 36 में जीत और 24 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा।