{"_id":"5ab498a34f1c1b51408b47c5","slug":"ms-dhoni-played-big-shots-in-practice-before-ipl-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL में धोनी विरोधी टीमों पर कहर बनकर टूट सकते हैं धोनी, यकीन नहीं तो देख लें यह VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में धोनी विरोधी टीमों पर कहर बनकर टूट सकते हैं धोनी, यकीन नहीं तो देख लें यह VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IPL सीजन-11 का आगाज 7 अप्रैल से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। बता दें कि दो साल के प्रतिबंध के बाद सीएसके इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही है। पिछले आठ सीजन की तरह इस बार भी टीम की कमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
वहीं आईपीएल के मैचों से पहले सीएसके कप्तान एमएस धोनी इन दिनों मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक में अपना बेहतरीन दे रहे हैं। गुरुवार को वह सीएसके के कैंप में शामिल हुए और चेन्नई स्थित एम.ए.चिदंबरम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आगामी मैचों के लिए तैयारी करते दिखे। इसके बाद धोनी की प्रैक्टिस के दो वीडियो भी शेयर किए।
विज्ञापन
इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि धोनी मौजूदा आईपीएल के खिताब को लेकर कितने गंभीर हैं। सीएसके ने इस दूसरे वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “कृपया पार्किंग में गई गेंद को लाकर दे दें।” बता दें कि यह ट्वीट कोई ऐसे ही नहीं किया गया है, बल्कि इसमें सीएसके की प्रतिद्वंद्वी टीमों को आईपीएल मैचों से पहले चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
How's that for a cool off drive?! #Thala #HomeSweetDen #WhistlePodu pic.twitter.com/z85jVDHQwk
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 22, 2018