आर्मी ट्रेनिंग से लौटते ही धोनी ने बदला स्टाइल, VIDEO में देखिए उनका नया लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन की आर्मी ट्रेनिंग के बाद भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी जम्मू कश्मीर से लौट आए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ समय बीताया और लौटते ही अपना लुक बदल लिया। हाल ही में धोनी ने नया हेयरकट लिया है और इस नए लुक के साथ अब वह पहले से ज्यादा कूल लग रहे हैं।
आर्मी की ट्रेनिंग से लौटने के बाद धोनी फिलहाल एक शूट में बिजी हैं। इस शूट के दौरान ही धोनी को उनके नए लुक के साथ पहली बार देखा गया। धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट सपना मोती भवनानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से धोनी के शूट की तस्वीर भी शेयर की है।
विज्ञापन विज्ञापन
. ❤️ #makingsexylookeasy . . . . #captainsaab #dhoni #madowothair #sapnabhavnani #shoot
A post shared by सिंध जी शहज़ादी (@sapnamotibhavnani) on
सपना ने अपनी इंस्टा स्टोर में महेंद्र सिंह धोनी के हेयरकट का वीडियो भी शेयर किया है।
A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on
महेंद्र सिंह धोनी के इस शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं।
A post shared by M.S.Dhoni "One Man Army" (@dhoniaddicts.2.0) on
याद हो कि टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की। सेना से वापसी के दौरान एयरपोर्ट से धोनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एयरपोर्ट पर फैन्स ने धोनी के साथ जमकर सेल्फी ली।