फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni name used by bihar man to a us based women

बिहार के एक शख्स ने एमएस धोनी के नाम पर अमेरिकी महिला से ठगे 60 लाख रुपए

Mon, 03 Sep 2018 08:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni name used by bihar man to a us based women
एमएस धोनी

बिहार के एक शख्स द्वारा अमेरिकी महिला से 60 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि बिहार के इस शख्स ने भारतीय मूल की अमेरिकी महिला से दावा किया कि वह उस कंपनी का मालिक है, जिसका प्रचार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी करते हैं। धोनी की लोकप्रियता विश्वभर में है और इसे जानकर वह महिला भी बिहार के व्यक्ति के झांसे में आ गईं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के शख्स का नाम ज्योति रंजन पता चला है। ज्योति ने महिला को बताया कि वह टेक्नोलॉजी कंपनी का मालिक और एक सफल व्यवसायी है। इस बीच ज्योति रंजन और महिला के बीच प्यार परवान चढ़ा, जहां बिहार के व्यक्ति ने शादी करने का झूठा वादा भी किया।
विज्ञापन


ज्योति ने इस तरह महिला से करीब 60 लाख रुपए ठग लिए और इसकी सच्चाई तब निकलकर सामने आई जब बिहार के आदमी ने और भी पैसों की मांग की। महिला को लगा कि कुछ गड़बड़ है। उसने पता किया तो जानकारी मिली कि ज्योति किसी कंपनी का मालिक नहीं है। इंटीलीवर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी झूठी है और धोनी का दूर-दूर तक इससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धोनी के नाम पर ठगी करने वाले ज्योति ने अपनी सफाई में ये कहा

ms dhoni name used by bihar man to a us based women
ms dhoni

बता दें कि भारत मूल की महिला अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका मानना है कि वह 2016 से ज्योति को जानती हैं। ज्योति उनसे मिलने के लिए अमेरिका भी जा चुका है। महिला को पूरी तरह राजी करने के लिए ज्योति ने अपनी उपलब्धियों से भरी झूठी खबरें भी दिखाई। यह सब ज्योति ने सिर्फ इसलिए किया ताकि महिला का विश्वास न टूटे और वह संदेह नहीं करें।

ज्योति का लालच और बढ़ा और उसने पांच लाख रुपए की मांग की। तब महिला को लगा कुछ गड़बड़ है और उसने कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया। महिला ने फिर पटना के एक थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने फिर ज्योति को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने विस्तार से तफ्तीश की तो पता चला कि ऐसी कोई कंपनी ही नहीं है। 

ज्योति ने अभी तक अपना अपराध कबूल नहीं किया है। उन्होंने दावा किया है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। ज्योति ने साथ ही कहा कि महिला झूठ बोल रही है और उनके खिलाफ उसने झूठे आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed