फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप के बाद पहली बार मैदान पर नजर आए धोनी, लिएंडर पेस के साथ खेला फुटबॉल

Wed, 09 Oct 2019 07:08 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 09 Oct 2019 07:08 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Leander Paes and Arjun Kapoor come together for charity football match in Mumbai
एम एस धोनी-लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने यहां चैरिटी फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया। धोनी का कामकाज देखने वाली कंपनी रिति स्पोर्ट्स ने सोमवार को फेसबुक पर इन दोनों खिलाड़ियों और कई अन्य की तस्वीरें साझा की।

MS Dhoni Leander Paes and Arjun Kapoor come together for charity football match in Mumbai
एम एस धोनी-लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें कहा गया है कि चैरिटी फुटबॉल मैच के लिए मुंबई में भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी।’ धोनी और पेस को हालांकि अभ्यास की जर्सी पहने हुए दिखाया गया है जिसमें ‘प्लेइंग फॉर ह्यूमेनिटी’ लिखा हुआ है। चैरिटी का कारण और मैच की तिथि स्पष्ट नहीं है।
MS Dhoni Leander Paes and Arjun Kapoor come together for charity football match in Mumbai
MS Dhoni - फोटो : social Media

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए अनुपलब्ध रखा जिससे उनके संभावित संन्यास को लेकर काफी कयास लगाए गए। विश्व कप से लौटने के बाद 38 वर्षीय धोनी ने प्रादेशिक सेना में भी कुछ समय बिताया जिसके वह मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Leander Paes and Arjun Kapoor come together for charity football match in Mumbai
एम एस धोनी-लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया

इस मैच को खेलने के लिए एक्टर समीर कोचर, कोरियोग्राफर सिजर गोंजाल्विस और डायरेक्टर शशांक खेतान भी पहुंचे थे। खेतान ने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'धड़क' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। मैच के बाद सभी स्टार्स ने साथ में ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed