फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशभर में धूमधाम से मनाया गया दशहरे का त्योहार, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा

Tue, 08 Oct 2019 10:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
People all over the country celebrated the festival Dussehra, see dussehra photos
मुंबई में बंगाली महिला दशहरे पर नृत्य करते हुए - फोटो : पीटीआई
देशभर में मंगलवार को दशहरा और विजयादशमी का उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।


इस दिन भगवान राम ने लंका की लड़ाई में राक्षस रावण का वध किया था। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिए इसे विजयादशमी के रुप में भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र के मुंबई में धूमधाम से दशहरा मनाया गया। 
People all over the country celebrated the festival Dussehra, see dussehra photos
पटना में रावण दहन - फोटो : पीटीआई
पटना समेत पूरे बिहार में दशहरा का त्योहार मनाया गया। राजधानी पटना में रावण वध के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना में मुख्य आयोजन गांधी मैदान में शाम में किया गया। रावण वध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।
People all over the country celebrated the festival Dussehra, see dussehra photos
मैसूर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा - फोटो : ANI

देश में कर्नाटक के मैसूर का दशहरा काफी मशहूर है। यहां दशहरा काफी भव्य तरीके से मनाया जाता है। यहां 10 दिनों तक मैसूर पैलेस को सजा कर रखा जाता है। इस दौरान सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वहीं महल के सामने अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
People all over the country celebrated the festival Dussehra, see dussehra photos
बंग्लूरू में दशहरा मनाती महिलाएं - फोटो : PTI

विजयदशमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष मैसूर पैलेस में दशहरा मनाया जाता है। यहां पर वज्रमुस्ती कलागा के मॉर्शल आर्ट का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर पेड़ों की भी पूजा की जाती है। साथ ही कुश्ती करने की भी परंपरा है। बंग्लूरू में महिलाएं सिंदूर लगाकर दशहरा मनाती हैं। 

विज्ञापन
People all over the country celebrated the festival Dussehra, see dussehra photos
अमृतसर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा - फोटो : PTI

पिछले साल दशहरा के दिन पंजाब के अमृतसर में बड़ा हादसा हो गया था। विजयदशमी के दिन रेल की पटरी पर खड़े होकर रावण दहन देखने वाले 60 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के एक साल बाद भी अमृतसर के लोगों में गम का महौल है। इसके बाद भी लोगों ने धूमधाम से दशहरा मनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed