फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni keep nickname to yuzvendra chahal

एमएस धोनी ने युजवेंद्र चहल को दिया नया नाम, सुनकर हंसी रोक नहीं पाएंगे फैंस

Sun, 29 Jul 2018 12:58 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jul 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni keep nickname to yuzvendra chahal
एमएस धोनी

टीम इंडिया के कलाई स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल इन दिनों मैदान पर जमकर आग बरपा रहे हैं। विकेट हासिल करने के मामले में कभी युजवेंद्र कुलदीप पर भारी पड़ रहे हैं तो कभी कुलदीप युजी को पछाड़कर आगे निकल रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दोनों स्पिनरों को एक अच्छा गेंदबाज बनाने का श्रेय विकेट के पीछे खड़े पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देते हैं।

विज्ञापन


कुलदीप यादव खुद कई बार विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका के बारे में बता चुके हैं। इसके साथ ही स्टंप्स में लगे माइक भी अक्सर धोनी के इन निर्देशों को कैद कर चुके हैं। एमएस धोनी मैदान पर युजवेंद्र चहल का भी ऐसे ही मार्गदर्शन करते हैं। हाल ही में युजवेंद्र ने बताया कि एमएस धोनी ने उन्हें एक निकनेम दिया है। उन्होंने बताया कि अक्सर वह उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं।
विज्ञापन


हाल ही में युजी ने एक इंटरव्यूमें बताया कि एमएस धोनी ड्रेसिंग रूम में उन्हें तिल्ली कहकर बुलाते हैं। इसके पीछे की वजह का खुलासा भी युजी ने किया। युजवेंद्र चहल ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके डील-डौल शरीर को देखते हुए उन्हें यह निकनेम दिया गया है। अब धोनी समेत टीम के साभी साथी खिलाड़ी युजी को इसी नाम से चिढ़ाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चहल ने साथ ही बताया कि वह विकेट के पीछे खड़े धोनी से हमेशा सलाह लेते रहते हैं। 28 वर्षीय युजवेंद्र चहल से रैपिड फायर में कई मजेदार सवाल पूछे गए। एक सवाल के जवाब में चहल ने कहा कि, चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में लिए उनके 6 विकेट उनके अब तक के करियर का यादगार पल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed