फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni is still world's best ODI finisher says Ian Chappell

वनडे क्रिकेट में फिर धोनी का धमाल, इस दिग्गज ने भी बताया दुनिया का बेस्ट फिनिशर

Mon, 21 Jan 2019 08:24 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 21 Jan 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni is still world's best ODI finisher says Ian Chappell
ms dhoni

भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के 'फिनिशिंग टच' के बारे में आलोचकों ने पिछले कुछ समय में कई सवाल उठाए हों, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल अब भी विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान को 50 ओवर के प्रारूप में 'सर्वश्रेष्ठ फिनिशर' मानते हैं।

विज्ञापन


धोनी को हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी विजयी पारियों के लिए 'मैन आफ द सीरीज' चुना गया। इससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली वनडे सीरीज अपने नाम की। चैपल ने पूर्व भारतीय कप्तान की सूझ-बूझ और इतने लंबे समय तक खेलने के जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन


चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कॉलम में लिखा, 'किसी के पास भी उनकी तरह मैच को फिनिश करके जीत दिलाने वाली सूझ-बूझ नहीं है। कई बार मैंने सोचा, 'इस बार उसने थोड़ा देर से शॉट लगाया', लेकिन थोड़ी देर में हैरान हुआ कि उसने दो ताकतवर शॉट लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिला दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'वह बाहर से जिस तरह का शांत चित्त दिखता है, वह कोई भ्रम नहीं है क्योंकि ऐसे हालात में वह जिस तरह से खुद को बदलता है, वह इस बात का सबूत है कि उसका दिमाग ऐसी परिस्थिति में बेहतरीन ढंग से काम करता है।' माइकल बेवन को खेल के महान सूत्रधारों में से एक माना जाता है, उनसे तुलना करते हुए चैपल ने कहा कि धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के छठे नंबर के इस बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने लिखा, 'बेवन मैच का अंत चौके से करते थे, लेकिन धोनी छक्के से करते हैं। जहां तक विकेटों के बीच में दौड़कर रन लेने की बात है तो आप निश्चित रूप से बेवन को सबसे पहले मानेंगे लेकिन 37 साल की उम्र में भी धोनी खेल में सबसे तेज रन लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।'

चैपल ने कहा, 'बल्लों में सुधार की अनुमति देने और टी20 क्रिकट में खेलने के फायदे से, आंकड़ों के हिसाब से धोनी बेवन से बेहतर है। इसमें कोई बहस नहीं हो सकती कि धोनी सर्वश्रेष्ठ वनडे फिनिशर हैं।' पिछले कुछ समय में आलोचकों ने धोनी की धीमी पारियों की आलोचना की थी लेकिन इस खिलाड़ी ने एडीलेड में गगनचुंबी छक्का जड़कर उन सभी को चुप कर दिया।

सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज की बहस के संबंध में चैपल को लगता है कि विराट कोहली महान खिलाड़ी विव रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे और अपने करियर का अंत 'एकदिवसीय मैचों के सर डोनाल्ड ब्रैडमैन' के तौर पर करेंगे।

उन्होंने लिखा, 'कोहली अपनी वनडे बल्लेबाजी के तरीके से मुझे रिचर्ड्स की याद दिलाते हैं, वह शानदार शॉट लगाते हैं और कई पारंपरिक स्ट्रोक्स पर निर्भर होते हैं। अगर वह इसी मौजूदा रन गति से खेलना जारी रखेगा तो वह तेंदुलकर के कुल शतकों को पार कर लेगा और इस लिटिल माटर से करीब 20 शतक आगे रहेगा।'

उन्होंने लिखा, 'अगर वह इन शानदार उपलब्धियों को हासिल करने के करीब भी पहुंच जाता है तो इसमें कोई शक नहीं कि वह वनडे बल्लेबाजों का सर डोनल्ड ब्रैडमैन बन जायेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed