फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni is not charging any honorarium for his services as the mentor of Indian team for the T20 World Cup- BCCI Secretary Jay Shah

T20 World Cup: टीम इंडिया का मेंटर बनने के लिए धोनी ने नहीं लिया एक भी पैसा, इस शख्स ने किया खुलासा

Tue, 12 Oct 2021 06:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Oct 2021 06:28 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने टी-20 विश्व कप से पहले बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि विश्व कप में मेंटर बनने के लिए महेंद्र सिंह धोनी एक भी रुपये नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
MS Dhoni is not charging any honorarium for his services as the mentor of Indian team for the T20 World Cup- BCCI Secretary Jay Shah
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने टी-20 विश्व कप से पहले बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि विश्व कप में मेंटर बनने के लिए महेंद्र सिंह धोनी कोई भी फीस नहीं ले रहे हैं। उन्होंने एक भी रुपये लेने से मना कर दिया है। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। टी-20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को खेलेगा।
विज्ञापन


पिछले महीने हुआ था टीम इंडिया का एलान
बीसीसीआई ने पिछले महीने नौ सितंबर को टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया था। इस दौरान कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला, लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज टीम इंडिया में एमएस धोनी की वापसी थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी की टीम इंडिया में नई शुरुआत
दरअसल, उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटर के रूप में चुना गया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट में यह धोनी की नई शुरुआत मानी जा रही है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका एलान किया था।

टीम इंडिया को चैंपियन बना चुके हैं धोनी
40 साल के धोनी ने कप्तान रहते हुए भारत को 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई थी। वहीं, उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार की आईपीएल चैंपियन भी है। इस सीजन भी वह अपनी टीम को आईपीएल फाइनल में पहुंचा चुके हैं। 

जय शाह ने क्या कहा था?
जय शाह ने बताया था कि उन्होंने दुबई में धोनी से इस संबंध में बातचीत की थी। वह केवल टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मेंटर बनने को तैयार हुए। इसके बाद मैंने अपने साथियों के साथ इस मसले पर चर्चा की। कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा भी इस फैसले से पूरी तरह सहमत दिखे। धोनी हेड कोच रवि शास्त्री के साथ काम करते दिखेंगे।

पिछले साल धोनी ने लिया था संन्यास
धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में खेला था। माना जा रहा है कि धोनी के अनुभव और टीम इंडिया में चल रहे अनबन को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

भारत टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच 24 अक्तूबर को खेला जाएगा। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमें होंगी। इस बार विश्व कप यूएई और ओमान के चार शहरों में खेला जाएगा। इनमें मस्कट, शारजाह, दुबई और अबू धाबी शामिल है।
  • टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।
  • रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर
  • नेट गेंदबाज: उमरान मलिक
  • मेंटर: महेंद्र सिंह धोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed