{"_id":"61588fcb8ebc3eab6725a661","slug":"ms-dhoni-greatest-captain-in-white-ball-cricket-says-indian-cricket-coach-ravi-shastri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्र सिंह धोनी: कोच रवि शास्त्री ने माही की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया सीमित ओवर क्रिकेट का महान कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महेंद्र सिंह धोनी: कोच रवि शास्त्री ने माही की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया सीमित ओवर क्रिकेट का महान कप्तान
Sat, 02 Oct 2021 10:28 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:28 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद हैं और यही कारण है कि उन्होंने माही की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
एमएस धोनी और रवि शास्त्री
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी अहमियत और काबिलियत की हर कोई तारीफ करता है। भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री भी उनके मुरीद हैं और यही कारण है कि उन्होंने माही की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
शास्त्री का मानना है कि विश्व कप विजेता महेंद्र सिंह धोनी सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे महान कप्तान हैं। भारतीय कोच ने कहा कि धोनी ने लगभग वो सब कुछ हासिल कर लिया है जो एक कप्तान सीमित ओवरों के फॉर्मेट में हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि सीमित ओवर की कप्तानी की बात करें तो धोनी के आसपास भी कोई नहीं है।
विज्ञापन
शास्त्री ने फैनकोड से बातचीत में कहा, 'धोनी सीमित ओवर फॉर्मेट में अब तक के सबसे महान कप्तान हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड देखिए। उसने क्या नहीं जीता? आईपीएल, चैंपियंस लीग, सभी आईसीसी टूर्नामेंट, दो विश्व कप। सीमित ओवर फॉर्मेट क्रिकेट की बात करें तो उनके करीब कोई नहीं है। वह सबसे महान है। किंग कांग, आप उसे उस अंदाज में बुला सकते हैं।'
विज्ञापन
शास्त्री ने आगे कहा कि धोनी का शांत व्यवहार और स्थिति पर मजबूत नियंत्रण उन्हें दूसरे कप्तानों से अलग बनाता है। उन्होंने कहा, 'जब आप धोनी को एक टीम की कप्तानी करते हुए देखते हैं, और आप चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को मैदान में उतरते देखते हैं, तो आप आश्वस्त रहते हैं, आपको लगता है कि स्थिति नियंत्रण में है और सब कुछ शांत है। दूसरी टीम भले ही छक्के या चौके लगा रही हो लेकिन आपको तब भी लगता है कि वो संयम और नियंत्रण में हैं।'
गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी कप्तानी में तीन बार ख़िताब और एक बार चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता है।
बता दें कि धोनी को दुबई में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है। वह कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर टीम के लिए रणनीतियां बनाएंगे।