{"_id":"6278d942c9f87e379a65d390","slug":"ms-dhoni-becomes-second-player-to-score-6000-runs-in-t20-as-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni Record: टी20 में धोनी ने हासिल की खास उपलब्धि, विराट कोहली के बाद यह कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni Record: टी20 में धोनी ने हासिल की खास उपलब्धि, विराट कोहली के बाद यह कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी
Mon, 09 May 2022 02:35 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 02:35 PM IST
सार
महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में टी20 में 6000 रन बनाए हैं। उनसे पहले विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। कोहली ने टी20 में बतौर कप्तान 6,451 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम ने अपना चौथा मुकाबला जीत लिया है। रविवार की शाम चेन्नई ने दिल्ली को हराकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की और यह टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आठ गेंद में 21 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 208 तक पहुंचाया। इस दौरान धोनी ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए। धोनी ने टी20 में बतौर कप्तान अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली ही इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।
दिल्ली के खिलाफ दो छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 21 रन बनाने वाले धोनी को टी20 में अपने 6000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ चार रन की जरूरत थी। उन्होंने मिशेल मार्श की गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला और टी20 में अपने 6000 रन पूरे कर लिए।

टी20 में बतौर कप्तान 6000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं विराट
विराट कोहली पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 में कप्तानी करते हुए 6000 रन पूरे किए। उन्होंने पिछले साल ही भारत की टी20 टीम और आरसीबी की कप्तानी छोड़ी थी। इससे पहले उन्होंने बतौर कप्तान कुल मिलाकर 190 मैच में 6,451 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 43.29 का रहा और उनके बल्ले से 48 अर्धशतक निकले। वहीं, धोनी ने 303 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। उनका औसत 38.57 का रहा है और उनके नाम 23 अर्धशतक हैं।
चेन्नई के खिलाफ दिल्ली की बड़ी हार
चेन्नई के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा 49 गेंद में 87 रन की पारी खेली। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गई और 91 रन के बड़े अंतर से यह मैच हार गई। इस हार के साथ ही दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।