फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी ने वन-डे में फिर साबित की बादशाहत, हिटमैन को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड

Sun, 03 Mar 2019 02:57 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Mar 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni become new odi sixer king for team india to outstrip rohit sharma
धोनी-रोहित

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने वन-डे में एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है। इस मामले में उन्होंने 'हिटमैन' रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।


 

MS Dhoni become new odi sixer king for team india to outstrip rohit sharma
ms dhoni

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वन-डे में एमएस धोनी ने एक सिक्सर जड़ टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नए भारतीय सिक्सर किंग बन गए हैं।

MS Dhoni become new odi sixer king for team india to outstrip rohit sharma
ms dhoni

बता दें कि इससे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा के नाम भारत के लिए वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 215-215 छक्के दर्ज थे, लेकिन अब धोनी ने नाम 216 वन-डे अंतरराष्ट्रीय छक्के दर्ज हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni become new odi sixer king for team india to outstrip rohit sharma
rohit sharma

भारतीय उपकप्तान रोहित ने 201 मैचों में 215 छक्के लगाए हैं। एमएस धोनी ने वैसे तो अपने करियर में 338 मैचों में 222 छक्के लगाए हैं, लेकिन इनमें से 7 उन्होंने एशिया इलेवन की तरफ से खेलते हुए जड़े हैं। धोनी के बाकी 215 छक्के टीम इंडिया की तरफ खेलते हुए हैं। 

विज्ञापन
MS Dhoni become new odi sixer king for team india to outstrip rohit sharma
Rohit sharma six

धोनी और रोहित के बाद तीसरे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (195), चौथे नंबर पर सौरव गांगुली (189), जबकि पांचवें नंबर पर युवराज सिंह (153) का नाम आता है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी की बात करें तो पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी पहले नंबर हैं। उन्होंने कुल 398 वनडे मैचों के 269 पारियों में सबसे ज्यादा 351 छक्के लगाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed