{"_id":"5c7aa545bdec220c1b140ebc","slug":"ms-dhoni-become-new-odi-sixer-king-for-team-india-to-outstrip-rohit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी ने वन-डे में फिर साबित की बादशाहत, हिटमैन को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने वन-डे में फिर साबित की बादशाहत, हिटमैन को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी-रोहित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने वन-डे में एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है। इस मामले में उन्होंने 'हिटमैन' रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।
2 of 5
ms dhoni
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वन-डे में एमएस धोनी ने एक सिक्सर जड़ टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नए भारतीय सिक्सर किंग बन गए हैं।
3 of 5
ms dhoni
बता दें कि इससे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा के नाम भारत के लिए वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 215-215 छक्के दर्ज थे, लेकिन अब धोनी ने नाम 216 वन-डे अंतरराष्ट्रीय छक्के दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rohit sharma
भारतीय उपकप्तान रोहित ने 201 मैचों में 215 छक्के लगाए हैं। एमएस धोनी ने वैसे तो अपने करियर में 338 मैचों में 222 छक्के लगाए हैं, लेकिन इनमें से 7 उन्होंने एशिया इलेवन की तरफ से खेलते हुए जड़े हैं। धोनी के बाकी 215 छक्के टीम इंडिया की तरफ खेलते हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Rohit sharma six
धोनी और रोहित के बाद तीसरे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (195), चौथे नंबर पर सौरव गांगुली (189), जबकि पांचवें नंबर पर युवराज सिंह (153) का नाम आता है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी की बात करें तो पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी पहले नंबर हैं। उन्होंने कुल 398 वनडे मैचों के 269 पारियों में सबसे ज्यादा 351 छक्के लगाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।