फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: धोनी भी खा गए धोखा, इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत कम आता है ऐसा मौका

Sun, 03 Mar 2019 02:57 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Mar 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
india vs australia: MS Dhoni appeal in 19th over of kedar jadhav ball, see VIDEO
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर दूसरा DRS यानी 'धोनी रिव्यू सिस्टम' कहा जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि अंपायर को भी धोनी के निर्णय पर अक्सर कोई संदेह नहीं होता, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वन-डे में माही खुद धोखा खा गए। आइए जानते हैं पूरा मामलाः


 

india vs australia: MS Dhoni appeal in 19th over of kedar jadhav ball, see VIDEO
ms dhoni

महेंद्र सिंह धोनी निर्णय लेने में माहिर हैं। उनके निर्णय पर अक्सर किसी को कोई शक नहीं होता है। ऐसा माना जाता है धोनी ने अपील की है तो यह पक्का है कि रिजल्ट भी उन्हीं के पक्ष में  होगा। मगर शनिवार को खेले गए मुकाबले में ऐसा नहीं हुआ।

india vs australia: MS Dhoni appeal in 19th over of kedar jadhav ball, see VIDEO
kedar jadhav - फोटो : file photo

ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी के दौरान पारी के 19वें ओवर में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी के लिए केदार जाधव को गेंद सौंपी। ओवर की पहली ही गेंद पर जाधव ने सीधी गेंद फेंकी, जिस पर मार्कस स्टोइनिस ने स्ट्रेट ड्राइव किया। जाधव ने इसे आसानी से रोक लिया। जाधव गेंद लपकते ही इसे विकेटकीपर की ओर थ्रो करना चाहते थे। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia: MS Dhoni appeal in 19th over of kedar jadhav ball, see VIDEO
kedar jadhav

मगर जैसे ही गेंद जाधव के हाथों में आई तो एमएस धोनी ने तुरंत विकेट के पीछे से अपील कर दी। अपील के बाद जाधव को खुद भी चकमा खा गए कि उन्होंने कैच लपका है या नहीं। गेंद पकड़ने के बाद वह गेंद को विकेटकीपर की तरफ फेंकने वाले थे। मगर उन्होंने जैसे ही देखा कि धोनी कैच की अपील कर रहे हैं, तो वह भी अपील करने लगे। 

विज्ञापन
india vs australia: MS Dhoni appeal in 19th over of kedar jadhav ball, see VIDEO
Dhoni catch

धोनी की अपील से अंपायर को भी शक होने लगा। अंपायर ने लेग अंपायर से इस बारे में बात की। फिर इसे थर्ड अंपायर की ओर चेक करने के लिए भेजा। हालांकि, जब इस गेंद को रीप्ले में देखा गया तो पाया कि गेंद स्टोइनिस के बल्ले पर लगने के बाद साफ-साफ जमीन पर टकराई और फिर जाधव के हाथों में गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed