पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अचानक लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट
विज्ञापन विज्ञापन
Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on
रांची के मध्यमवर्गीय परिवार से निकले लंबे वालों वाला एक लड़का किसी दिन दुनिया पर छा जाएगा किसी ने नहीं सोचा था। 2004 में बांग्लदेश के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 4876, 10773, 1617 रन बनाए। आखिरी बार विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल खेलने वाले माही लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर थे। इस बीच कई बार उनके संन्यास की खबरें भी उड़ी, जो कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं थी।