{"_id":"9f6012bbc205b0e6e526b8d226646b65","slug":"monty-panesar-given-one-match-suspended-ban-for-intimidating-behaviour","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का फैसला, पहले टीम में लिया फिर बैन लगाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गजब का फैसला, पहले टीम में लिया फिर बैन लगाया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 Sep 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाउंसर पर पेशाब करने से सुर्खियों में आए मोंटी पनेसर को इंग्लैंड ने टीम में शामिल करने के बाद अनुशासनहीनता पर प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
भारतीय मूल के इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज पनेसर पर एक कांउटी मैच के दौरान विपक्षी खिलाड़ी को डराने धमकाने के बाद एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों एक नाइटक्लब के बाहर बाउंसर पर पेशाब करने के बाद मोंटी पनेसर की जबर्दस्त आलोचना हुई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने प्रतिबंध की खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ईसीबी ने बताया कि सितंबर माह के शुरुआत में काउंटी टीमों एसेक्स और वारसेस्टरशायर के बीच मुकाबले के दौरान यह घटना घटी जिसमें मोंटी ने विपक्षी टीम के खिलाड़ी के साथ अनुचित व्यवहार किया और उन्हें धमकाया भी।
पिछले कुछ समय से मोंटी पनेसर का निजी जीवन कष्टकारी रहा है। पेशाब करने की घटना के कुछ दिन बाद ही उनका अपनी फार्मासिस्ट पत्नी गुरशरण रतन से तलाक हो गया था। पुलिस इस प्रकरण पर उन पर जुर्माना भी लगा चुकी है।
पनेसर के खराब व्यवहार के कारण ईसीबी ने भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया था। हालांकि ससेक्स से बाहर निकाले जाने के बाद पनेसर एसेक्स टीम का हिस्सा बने हैं।
हाल ही में इंग्लैंड में खत्म हुए एशेज सीरीज से उन्हें बाहर कर दिया गया था। हालांकि चयनकर्ताओं ने उन्हें नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली रिटर्न एशेज सीरीज के लिए दुबारा टीम में बुलाया है।