{"_id":"6f5271d41fbf19c925dd4d79ec0e7060","slug":"moin-ali-supports-gaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा के समर्थन में आए क्रिकेटर मोइन अली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गजा के समर्थन में आए क्रिकेटर मोइन अली
Updated Tue, 29 Jul 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ साउथम्पटन टेस्ट में गजा के समर्थन में रिस्टबैंड पहनने वाले मोइन अली का बचाव किया है। मोइन अली ने 'फ्री फलस्तीन', 'सेव गजा' लिखा रिस्टबैंड पहना था।
विज्ञापन
विवादास्पद रिस्टबैंड पहनने पर आईसीसी मोइन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अनुसार 'मोइन ने कुछ भी गलत नहीं किया है'।
आईसीसी नियम 19 एफ खिलाड़ी और अधिकारी को आर्म बैंड्स या कपड़ों से या दूसरे खेल साजो-सामान से संदेश देने की अनुमति नहीं होनी चाहिए, जब तक कि इससे लिए संबंधित बोर्ड से अग्रिम मंजूरी नहीं ली गई हो। राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय गतिविधियों से जुड़े संदेशों को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
आईसीसी के एक प्रवक्ता ने जांच की पुष्टि करते हुए कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही रिपोर्ट देंगे।"