विपक्षी टीमें नहीं बल्कि चोट दे रही टीम इंडिया को 'झटके पे झटका'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया इस बार वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने मैदान पर उतरी है लेकिन विपक्षी टीमों से ज्यादा उसे चोट ने परेशान कर रखा है।
॓
टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को चोट के कारण खोना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले इशांत के बाहर होने के बाद टीम प्रबंधन ने आनन-फानन में तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को टीम में शामिल किया।
इशांत के बाद टीम के सबसे खास तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी अपनी चोटों से जूझ रहे हैं और पिछले दोनों मैचों में वह उतर भी नहीं सके। भुवी स्विंग में माहिर गेंदबाज माने जाते हैं लेकिन वह चोटों से उबर नहीं पा रहे हैं। हालांकि दो बड़े गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद टीम इंडिया अपने शुरुआती दोनों मैच पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहद आसानी से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
भारत का अगला मैच भले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसी कमजोर टीम से हो लेकिन यह सब छोटी टीमें उलटफेर करने में माहिर होती हैं और टीम इंडिया इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहेगी। पिछले दो बड़े मैच भारत ने बढ़िया गेंदबाजी के दम पर जीता था। ऐसे में एक और तेज गेंदबाज के चोटिल हो जाने से टीम प्रबंधन सकते में पड़ गया है।
चोट के कारण शमी नहीं उतरेंगे मैच में
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है और उसके खिलाफ होगी यूएई की चुनौती। लेकिन इस मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लग गया है। इस टूर्नामेंट में उसके सबसे सफल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण मैच से बाहर हो गए हैं।
घुटने में दर्द के कारण उन्हें इस मैच से बाहर होना पड़ा है। हालांकि यह बहुत बड़ा मैच नहीं है लेकिन अगर वह जल्दी फिट नहीं होते हैं तो भारत के लिए यह चिंता का सबब बन सकता है। यूएई के बाद भारत का अगला मैच दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 मार्च को है। ऐसे में उन्हें इस बड़े मैच के लिए फिट होना होगा।
शमी के बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बारे में भी स्थिति ज्यादा साफ नहीं है कि वह कल के मैच में खेलेंगे या नहीं।