फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami Wife Hasin jahan shared photo with Vermilion photos went viral

Hasin Jahan Vermilion: मोहम्मद शमी की पत्नी ने सिंदूर लगाकर शेयर की फोटो, फैंस बोले- क्या दूसरी शादी कर ली

Wed, 20 Apr 2022 11:47 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 11:47 AM IST
सार

हसीन जहां ने सिंदूर लगाकर फोटो शेयर की, जिसके बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। हालांकि, उन्होंने अब तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। 
 

विज्ञापन
Mohammed Shami Wife Hasin jahan shared photo with Vermilion photos went viral
हसीन जहां - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट मोहम्मद शमी की बेटी हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी एक तस्वीर, जिसमें वो मांग में सिंदूर लगाए दिख रही हैं। नुसरत जहां की इस फोटो को देखने के बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। कई लोग कयास लगा रहे हैं कि शमी से दूरी बनाने के बाद उन्होंने दूसरा जीवन साथी ढूंढ़ लिया है। हालांकि, हसीन जहां ने खुद इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने यह भी नहीं बताया है कि उस तस्वीर में उन्होंने सिंदूर क्यों लगाया था। 
विज्ञापन


शमी और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि शमी उनके साथ मारपीट करते हैं, वो मैच फिक्सिंग में शामिल रहे हैं और देश के साथ गद्दारी की है। घरेलू हिंसा के आरोप में शमी के परिवार के लोग भी शामिल थे। ये आरोप लगने के बाद शमी को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्होंने शानदार वापसी की और देश के लिए कई मैच जीते। 
विज्ञापन

सिंदूर वाली फोटो पर उठे सवाल
हसीन जहां अक्सर सुर्खियों में रही हैं। शमी के साथ शादी करने के बाद उनके साथ विवाद और कई बयानों के चलते वो चर्चा में बनी रहती है। इसी वजह से उनकी सिंदूर वाली फोटो देखकर एक फैन ने सवाल किया, क्या यह नया पब्लिसिटी स्टंट है। वहीं कुछ लोगों ने पूछा कि क्या उन्होंने दूसरी शादी कर ली है। हसीन जहां ने यह फोटो शेयर करने के साथ कई कैप्शन लिखे हैं, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह तस्वीर पहुंचाना चाहती थीं। 



2014 में हुई थी शमी और हसीन जहां की शादी
हसीन जहां ने साल 2014 में मोहम्मद शमी के साथ शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी। शमी के साथ शादी करने के बाद उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया, जो फिलहाल उनके साथ ही रहती है। हालांकि, शादी के चार साल बाद ही शमी के साथ उनकी अनबन हो गई और दोनों ने काफी विवाद के बाद दूरी बना ली। हसीन जंहां अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed