फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami shares photo with Mother hugging her wrote you mean so much to me

Mohammed Shami Mother: विश्व कप के बाद घर पहुंचे मोहम्मद शमी, बीमार मां को गले लगाकर कही अपने दिल की बात

Wed, 22 Nov 2023 05:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 05:31 PM IST
सार

मोहम्मद शमी ने अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वह उनके लिए बहुत मायने रखती हैं। इसके साथ ही शमी ने जल्द ही उनके ठीक होने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
Mohammed Shami shares photo with Mother hugging her wrote you mean so much to me
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व कप के बाद अपने घर लौट चुके हैं। शमी ने अपनी मां के साथ फोटो भी शेयर की है। यह फोटो शेयर करते हुए शमी ने लिखा कि उनकी मां उनके लिए बहुत मायने रखती हैं। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही अपनी मां के ठीक होने की उम्मीद जताई है। इस तस्वीर में शमी अपनी मां को गले लगाए हुए दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


वनडे विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। सबसे अहम बात यह है कि शमी को शुरुआती चार मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बावजूद वह सबको पछाड़ते हुए विकेट लेने की रेस में सबसे आगे निकल गए। भारतीय जमीन पर किसी तेज गेंदबाज का यह प्रदर्शन अविश्वसनीय है। शमी विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)



वनडे विश्व कप फाइनल के दौरान शमी की मां की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि, शमी इस दौरान भी देश के लिए मैच खेल रहे थे। टीम इंडिया को फाइनल में हार झेलनी पड़ी, लेकिन शमी के प्रदर्शन की सभी ने तारीफ की। 33 साल के मोहम्मद शमी अगले विश्व कप में भी टीम इंडिया के लिए कमाल कर सकते हैं और विदेशी जमीन पर विश्व कप जीतने में अहम रोल अदा कर सकते हैं। 

विश्व कप के बाद शमी ने एक इंटरव्यू में अपनी मां को लेकर बात की थी और बताया था कि उनका परिवार उनके लिए बेहद मायने रखता है। शमी ने यह भी बताया था कि उनके परिवार के लोग ही उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। हर मुश्किल में शमी का परिवार उनके साथ था। इसी वजह से वह इस मुकाम तक पहुंचने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed