फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammed shami sends birthday wish to his daughter aira shami shares special post on social media see

Mohammed Shami: हसीन जहां से विवाद के बीच शमी ने बेटी आयरा को दी जन्मदिन की बधाई, पुरानी यादों को किया ताजा

Thu, 17 Jul 2025 02:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 17 Jul 2025 02:44 PM IST
सार

अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गुरुवार को अपनी बेटी आयरा शमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आयरा की तस्वीरें साझा कीं और खास मैसेज लिखा।

विज्ञापन
mohammed shami sends birthday wish to his daughter aira shami shares special post on social media see
मोहम्मद शमी-आयरा शमी - फोटो : Mohammed shami-instagram

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गुरुवार को अपनी बेटी आयरा शमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आयरा की तस्वीरें साझा कीं और खास मैसेज लिखा। बता दें कि, आयरा अपनी मां हसीन जहां के साथ रहती हैं। हसीन और शमी अलग-अलग रहते हैं और दोनों का तलाक के लिए कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन

'जन्मदिन मुबारक हो बेटा'
शमी ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी आयरा की तमाम तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने खास मैसेज भी लिखा है। शमी ने लिखा- 'प्यारी बेटी, मुझे आज भी वो सारी रातें याद हैं जब हम जागे, बातें कीं, हंसे और खास तौर पर तुम्हारा डांस। यकीन नहीं हो रहा कि तुम इतनी जल्दी बड़ी हो रही हो। मैं तुम्हारे लिए जिंदगी में बस अच्छी चीजे चाहता हूं। ईश्वर तुम्हें हमेशा प्यार, शांति, खुशी और अच्छी सेहत प्रदान करे। जन्मदिन मुबारक हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MOHAMMAD SHAMI (@mdshami.11)


विज्ञापन

mohammed shami sends birthday wish to his daughter aira shami shares special post on social media see
शमी और हसीन जहां - फोटो : ANI
पत्नी को 1.5 लाख और बेटी को 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह देंगे शमी
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शमी को निर्देश दिया कि वह हसीन जहां और बेटी को उनके साथ चल रही कानूनी लड़ाई के दौरान हर महीने चार लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी द्वारा पारित आदेश में कहा गया है, 'मेरे विचार से, याचिकाकर्ता नंबर एक (हसीन जहां) को 1,50,000 रुपये प्रति माह और उसकी बेटी को 2,50,000 रुपये की राशि मामले का निपटारा होने तक दोनों याचिकाकर्ताओं के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उचित होगा।' आदेश में कहा गया है, 'हालांकि याचिकाकर्ता के बच्चे के संबंध में पति/विपरीत पक्ष (शमी) को हमेशा स्वेच्छा से उसकी शिक्षा और/या अन्य उचित खर्चों में उपरोक्त राशि के अतिरिक्त सहायता करने की स्वतंत्रता होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed