फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami made progress in his recovery from ankle injury hope to comeback against Bangladesh series

Team India: घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम में वापसी करेंगे मोहम्मद शमी? सामने आई बड़ी जानकारी

Fri, 09 Aug 2024 08:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Aug 2024 08:13 PM IST
सार

शमी को पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के बाद टखने में लगी चोट के कारण सर्जरी करानी पड़ी थी। शमी की चोट अब ठीक हो गई है और उन्होंने गेंदबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Mohammed Shami made progress in his recovery from ankle injury hope to comeback against Bangladesh series
मोहम्मद शमी - फोटो : ani

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। शमी को पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के बाद टखने में लगी चोट के कारण सर्जरी करानी पड़ी थी। शमी की चोट अब ठीक हो गई है और उन्होंने गेंदबाजी अभ्यास भी शुरू कर दिया है। शमी चोट के कारण आईपीएल 2024 में नहीं खेल सके थे, जबकि इसी कारण उनका टी20 विश्व कप के लिए टीम में चयन नहीं हुआ था। शमी की वापसी को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद जताई जा रही है कि शमी सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से टीम में वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी में खेलने पर जल्द होगा फैसला
शमी की प्रगति के बारे में चयनकर्ताओं को जानकारी दे दी गई है। शमी को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए पांच सितंबर से होने वाले दलीप ट्रॉफी में कम से कम एक मैच खेलना है या नहीं इस पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है। शमी इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब के अपने अंतिम चरण में हैं। पिछले महीने उन्होंने अपनी सर्जरी के बाद पहली बार गेंदबाज़ी शुरू की थी और समझा जाता है कि दर्द से मुक्त होने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपना गेंदबाजी कार्यभार बढ़ा लिया है। जुलाई में श्रीलंका दौरे के लिए भारत के रवाना होने से पहले, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पुष्टि की थी कि शमी ने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी को लेकर क्या बोले थे अगरकर?
अगरकर ने तब कहा था, शमी ने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है, जो एक अच्छा संकेत है। 19 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट है और उनकी वापसी के लिए इसी को एक लक्ष्य माना गया था। मुझे नहीं पता कि वह उस समय तक ठीक हो पाएंगे या नहीं, इसके बारे में एनसीए के लोगों से पूछना होगा। बहुत सारे टेस्ट मैच आने वाले हैं। हमें टीम में थोड़ी और गहराई की आवश्यकता होगी। जसप्रीत बुमराह, शमी और मोहम्मद सिराज पिछले कुछ समय से एक साथ खेल रहे हैं। हालांकि उनके अलावा भी कुछ और खिलाड़ियों के बारे में सोचा जाएगा। कई प्रथम श्रेणी मैच भी होने वाले हैं। हम वहां भी कुछ लोंगों पर नजर रख सकते हैं।
विज्ञापन

शमी ने बंगाल के लिए खेलने की उम्मीद जताई थी
शमी ने हाल ही में राष्ट्रीय टीम में वापसी से पहले बंगाल के लिए खेलने की उम्मीद जताई थी। उस समय वह राज्य के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस सत्रों में अनौपचारिक रूप से भाग रहे थे। अगर शमी बांग्लादेश के खिलाफ दो और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलने से चूक जाते हैं, तब भी उनके पास ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपनी गेंदबाज़ी लय बनाने के लिए पर्याप्त समय है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की समाप्ति के तुरंत बाद पांच नवंबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed