{"_id":"6544d627f53fa632d308b798","slug":"mohammed-shami-interview-with-bowling-coach-paras-mhambrey-after-five-wickets-against-sri-lanka-odi-wc-2023-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: आपकी नौकरी बची हुई है... मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लेने के बाद कोच के साथ की मस्ती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: आपकी नौकरी बची हुई है... मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लेने के बाद कोच के साथ की मस्ती
Fri, 03 Nov 2023 04:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 03 Nov 2023 04:44 PM IST
सार
शमी ने इस विश्व कप में शानदार गेंदबाजी की है और तीन मुकाबलों में 14 विकेट ले चुके हैं। इसके बाद शमी ने भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का इंटरव्यू भी लिया।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और पारस म्हाम्ब्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी शानदार लय में चल रहे हैं। वह तीन मुकाबलों में 14 विकेट ले चुके हैं। पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी ने पांच विकेट लिए और दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट झटके। तीसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लेकर शमी ने इतिहास रच दिया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 357 रन बनाने के बाद श्रीलंका को सिर्फ 55 रन पर समेट दिया और यादगार जीत अपने नाम की।
इस मैच के बाद मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का इंटरव्यू लिया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर मैच के बाद खिलाड़ियों का इंटरव्यू किया जाता है, लेकिन आज मैं कोचिंग स्टाफ का इंटरव्यू ले रहा हूं। इस दौरान पारस ने कहा कि जिस तरह से सभी गेंदबाज प्रदर्शन कर रहे हैं, वह शानदार है। आज के मैच में आपने अच्छा प्रदर्शन किया, सिराज को विकेट नहीं मिल रहे थे। इस मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए। कुलदीप और जडेजा भी जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं। वह लाजवाब है। एक टीम के रूप में हम शानदार खेल दिखा रहे हैं और हर मैच में कोई न कोई गेंदबाज जीत दिला रहा है। हमारे सभी गेंदबाजों का जो आत्मविश्वास है। वह अद्वितीय है।
विज्ञापन
इस बीच शमी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमारी गेंदबाजी के चलते आपकी नौकरी बची हुई है। इस पर हंसते हुए पारस ने कहा कि वह बस यही चाहते हैं कि सब कुछ ऐसे ही चलता रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक बार में एक ही मैच के बारे में सोचेंगे। वहीं, अगले मैच में क्या करना है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह शमी सहित बाकी गेंदबाजों को सोचना होगा कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को कैसे आउट करेंगे।
भारत इस विश्व कप में लगातार सात मैच जीत चुका है और अंक तालिका में शीर्ष पर है। भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम भी है।
विज्ञापन
View this post on Instagram