फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammed shami gave a big update on his injury before IPL 2024 shared pics of ankle

IPL 2024: आंखों में मायूसी और चेहरे पर उदासी..आईपीएल से पहले शमी ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट, जानें हाल

Wed, 13 Mar 2024 09:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 13 Mar 2024 09:31 PM IST
सार

भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हाल ही में एड़ी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। मंगलवार को बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज को आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
mohammed shami gave a big update on his injury before IPL 2024 shared pics of ankle
मोहम्मद शमी - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल 2024 की शुरूआत 22 मार्च से होगी। रविवार (24 मार्च) को गुजरात टाइटंस अपने अभियान का आगाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से करेगी। इससे पहले गुजरात की टीम को मोहम्मद शमी के रूप में तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, तेज गेंदबाज की हाल ही में सर्जरी हुई है जिसकी वजह से उनका टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल है। 
विज्ञापन


अब 33 वर्षीय गेंदबाज ने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी को हुए 15 दिन बीत चुके हैं। वह जल्द से जल्द ठीक होना चाहते हैं। फिलहाल वह अपने रिकवरी प्रॉसेस पर ध्यान दे रहे हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को उनकी हेल्थ पर अपडेट देते हुए साफ किया था कि वह आगामी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाज ने दिया हेल्थ पर अपडेट
शमी ने लिखा, "सभी को हैलो। मैं अपने रिकवरी प्रोग्रेस को लेकर एक अपडेट देना चाहता हूं। सर्जरी हुए 15 दिन बीत चुके हैं और और टांके हटा दिए गए हैं। मैंने जो प्रगति हासिल की है उसके लिए मैं आभारी हूं और अपने ट्रीटमेंट के अगले चरण की प्रतीक्षा कर रहा हूं।"


आईपीएल से बाहर हुए शमी
भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हाल ही में एड़ी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। मंगलवार को बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज को आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया। बोर्ड ने कहा, "तेज गेंदबाज की दाहिनी एड़ी की समस्या के लिए 26 फरवरी, 2024 को सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और उन्हें आगामी टाटा आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed