फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammed shami critically injured video after car accident

एक्सीडेंट के बाद मोहम्मद शमी का पहला VIDEO आया सामने, जानिए कितनी गंभीर है चोट

Sun, 25 Mar 2018 04:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami critically injured video after car accident
shami

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का देहरादून से दिल्ली आते वक्त रास्ते में कार एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में क्रिकेटर की आंख बाल-बाल बच गई। उनके माथे पर दस टांके लगे हैं। अस्पताल में बेहोश शमी का पहला वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


वीडियो में शमी बेहोशी की हालात में स्ट्रेचर पर लेटे नजर आ रहे हैं और डॉक्टर उनके जख्मों पर एंटी बायोटिक मेडिसिन लगा रहे हैं। बता दें कि पिछले 15 दिनों से इस क्रिकेटर को कई बड़े सदमों ने घेर रखा है। पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गंभीर आरोपों के बाद शमी काफी परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन


इसके बावजूद वह मैदान पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक देहरादून में भी वह प्रैक्टिस की वजह से ही पहुंचे थे, लेकिन लौटते वक्त रास्ते में उनके साथ बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक ने शमी की कार को टक्कर मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

mohammed shami critically injured video after car accident
shami

इस हादसे के बाद उनकी पत्नी हसीन जहां का अभी तक कई बयान सामने नहीं आया है। शमी के लिए पिछले कुछ दिन मानसिक तौर पर काफी कड़े बीते क्योंकि उन पर पत्नी हसीन जहां ने गंभीर आरोप लगाए थे।

हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शमी को भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त करते हुए वार्षिक अनुबंध में शामिल किया और आईपीएल खेलने के लिए क्लीन चिट भी दी, लेकिन यह हादसा हो जान के बाद शमी का आईपीएल में खेलना अब मुश्किल ही माना जा रहा है।

देखें वीडियो:



साभार: खबर उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed