फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami could not become ICC Player of the Month World Cup final hero Travis Head won the award

ICC Player of the Month: मोहम्मद शमी नहीं बन पाए 'प्लेयर ऑफ द मंथ', विश्व कप फाइनल के हीरो ने जीता अवॉर्ड

Mon, 11 Dec 2023 04:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 11 Dec 2023 04:29 PM IST
सार

नवंबर में मैक्सवेल ने विश्व कप में शानदार दोहरा शतक लगाया था। वहीं, शमी ने लगातार अच्छी गेंदबाजी की और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Mohammed Shami could not become ICC Player of the Month World Cup final hero Travis Head won the award
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने नवंबर महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के विजेता की घोषणा कर दी है। विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड को अवॉर्ड मिला। उन्होंने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा। नवंबर में मैक्सवेल ने विश्व कप में शानदार दोहरा शतक लगाया था। वहीं, शमी ने लगातार अच्छी गेंदबाजी की और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


नवंबर महीने में हेड ने वनडे में 220 रन बनाए। इस दौरान एक अर्धशतक और एक शतक लगाया। विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। 29 वर्षीय हेड ने विजेता घोषित किए जाने के बाद अपने साथियों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा, ''यह टीम के लिए अविश्वसनीय 12 महीने रहे हैं जिसका हिस्सा बनना वास्तव में सौभाग्य की बात है। जिस तरह से हमने प्रदर्शन किया है उसका श्रेय पैट कमिंस, खिलाड़ियों और स्टाफ को जाता है।''
विज्ञापन

Mohammed Shami could not become ICC Player of the Month World Cup final hero Travis Head won the award
ट्रेविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया
पुरस्कार से सम्मानित होना बड़ी बात: हेड
हेड ने कहा, ''मैं भाग्यशाली था कि मेरा हाथ टूटने के बाद भी उन्होंने विश्व कप के दौरान मेरे ऊपर भरोसा बनाए रखा। टीम के हित में कुछ करने के लिए मेरे पास शानदार अवसर था। इस पुरस्कार से सम्मानित होना बड़ी बात है, लेकिन यह एक टीम प्रयास है। सभी प्रारूपों में मेरे साथियों के बिना ऐसा नहीं हो पाता। इसलिए इस तरह के पुरस्कार उनके लिए भी उतने ही हैं जितने मेरे लिए हैं।''

पुरस्कार जीतने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई
डेविड वार्नर के बाद यह पुरस्कार लेने वाले हेड केवल दूसरे ऑस्ट्रेलिया पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नवंबर 2021 में यह पुरस्कार जीता था। हेड ने इस साल सनसनीखेज प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ पहली पारी में शानदार 163 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। कंगारू टीम तब 209 रन से जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed