फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami copy to Sheldon Cottrell  Military Celebration style after taking wickets

World Cup 2019: सैल्यूट ठोकने वाले कॉटरेल की शमी ने उतारी नकल, हंसी से लोटपोट हुए विराट

Sat, 29 Jun 2019 03:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 29 Jun 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami copy to Sheldon Cottrell  Military Celebration style after taking wickets
कॉटरेल-शमी - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल का विकेट लेने के बाद सैल्यूट कर जश्न मनाने का अंदाज इस क्रिकेट विश्व कप में चर्चा का विषय बन गया है। कई फैंस कॉटरेल के इस अंदाज का लुत्फ उठा रहे हैं तो कई इसका मजाक। कुछ ऐसा ही नजारा भारत और वेस्टइंडीज मैच में देखने को मिला।

विज्ञापन


जी हां, भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने गुरूवार को विश्व कप के 34वें मैच में वेस्टइंडीज को 125 रन से हराया। इस मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके बाद से शमी की जमकर चर्चा हो रही है। शमी की चर्चा सिर्फ उनकी गेंदबाजी की वजह से नहीं बल्कि विंडीज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल के जश्न की नकल करने के लिए भी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर शमी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वेस्टइंडीज क्रिकेटर कॉटरेल की नकल उतारते दिखाई दे रहे हैं। शमी के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी कॉटरेल की नकल उतारते देखा गया।
 

विंडीज पारी के दौरान 30वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने वेस्टइंडीज क्रिकेटर कॉटरेल का विकेट चटकाया तो शमी हंसते हुए मार्च करते हुए आगे बढ़े और फिर उन्हीं की स्टाइल में सैल्यूट करते नजर आए। कोहली भी इसी तरह नकल उतारते दिखाई दिए। वह भी सैल्यूट कर वेस्टइंडीज क्रिकेटर को चिढ़ाते हुए नजर आए।

इसके बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने भी इसका करारा जवाब देते हुए कहा, 'ग्रेट फन! ग्रेट बॉलिंग। नकल करना ही सबसे बड़ी चापलूसी है।' बता दें कि शेल्डन कॉट्रेल ने जमैका सैन्य बलों में 6 महीने तक अपनी सेवाएं दी हैं और वहीं से उनका सैल्यूट का ये सेलिब्रेशन निकलकर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed