फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammed shami back on practice after family controversy

हसीन जहां के जले पर शमी ने छिड़का नमक, सामने आया नया वीडियो

Wed, 21 Mar 2018 05:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Mar 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami back on practice after family controversy
मोहम्मद शमी - फोटो : file

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग सहित कई आरोपों के चलते विवादों में घिरे हुए हैं। इन सबके बीच शमी ने विवादों से अपनी ध्यान हटाने के लिए गाजियाबाद में जमकर प्रैक्टिस की। माना जा रहा है कि शमी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सलह मानते हुए यह कदम उठाया है। दरअसल हाल ही में धोनी ने मीडिया के सामने शमी से जुड़े इस विवाद पर बयान दिया था कि वह एक अच्छे क्रिकेटर हैं और उन्हें क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


इसके अलावा उनके प्रैक्टिस की दूसरी वजह आईपीएल भी है। शमी आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेल सकते हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट इन दिनों उन पर लगे मैच फिक्शिंग के आरोपों की जांच कर रही है। जब तक वह इस मामले में निर्दोष साबित नहीं जाते हैं तब उनके आईपीएल में खेलने पर संशय बना हुआ है। 
विज्ञापन


आईपीएल का 11वां सीजन 7 अप्रैल से खेला जाना है और प्रैक्टिस करके शमी ने अपने आलोचकों को यह जवाब देने की कोशिश भी की है कि पत्नी हसीन जहां के आरोपों का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है और इस विवाद में वह पूरी तरह निर्दोष हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इन आरोपों के बाद से बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से शमी का नाम हटा लिया है। वहीं, दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रैंचाइजी का कहना है कि जब तक एंटी करप्शन यूनिट की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक उनके खेलने पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है। 


देखिए वीडियो-
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed