{"_id":"5bb2eb57867a5570f366efa5","slug":"mohammed-hafiz-back-to-the-pakistani-side-for-series-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया से मुंह की खाने के बाद होश में आया पाकिस्तान, AUS के खिलाफ चली नई चाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया से मुंह की खाने के बाद होश में आया पाकिस्तान, AUS के खिलाफ चली नई चाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Hafeez
पाकिस्तान की राष्ट्रीय चयन समिति ने एशिया कप में लचर प्रदर्शन के बाद अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को टीम में लिया है।
विज्ञापन
37 साल के हफीज पिछले हफ्ते घोषित शुरुआती 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और बांग्लादेश के खिलाफ शिकस्त के बाद पाकिस्तान ने इस सलामी बल्लेबाज को टीम में जगह दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा। भारत ने शुक्रवार को दुबई में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर एशिया कप जीता।
पाकिस्तान को शान मसूद से काफी उम्मीदें थी लेकिन दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ए के मौजूदा चार दिवसीय मैच में वह सिर्फ 14 रन बना पाए जिसके बाद चयनकर्ताओं को हफीज को टीम में शामिल करने को बाध्य होना पड़ा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट रविवार को दुबई में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच 16 अक्टूबर से खेला जाएगा।
हफीज ने पिछला टेस्ट अगस्त 2016 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
पिछले हफ्ते हफीज ने प्रथम श्रेणी मैच में दोहरा शतक जड़ा था।
संशोधित टेस्ट टीम:
सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, फखर जमां, इमाम उल हक, मोहम्मद हफीज, बाबर आजम, असद शाफिक, हारिस सोहेल, उस्मान सलाहुद्दीन, यासिर शाह, शादाब खान, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, वहाब रियाज, फहीज अशरफ, मीर हमजा और मोहम्मद रिजवान।