{"_id":"6348f572418ff76b987aaa36","slug":"mohammad-shami-reached-australia-for-t20-world-cup-2022-says-now-fight-with-jet-lag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammad Shami: ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शमी के लिए नई परेशानी, फोटो शेयर कर दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammad Shami: ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शमी के लिए नई परेशानी, फोटो शेयर कर दी जानकारी
Fri, 14 Oct 2022 11:06 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:06 AM IST
सार
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और अब भारतीय टीम के साथ जुड़कर अभ्यास करेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद नई समस्या के बारे में बताया है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 विश्व कप से ठीक पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। इस कड़ी में भारत वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अभ्यास मैच भी खेल चुका है। अभी भारतीय टीम को कुछ और अभ्यास मैच खेलने हैं। इस टी20 विश्व कप में भारत के दो अहम खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। जडेजा की जगह अक्षर पटेल और बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
अक्षर पहले ही भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए थे, जबकि शमी कोरोना संक्रमित होने की वजह से दो सीरीज नहीं खेल पाए और बाद में फिट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शमी के सामने नई चुनौती आ गई है। उन्होंने फोटो शेयर कर बताया कि उन्हें अब जेट लैग की परेशानी से जूझना पड़ेगा।
T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास

Trending Videos
शमी ने फ्लाइट और अपने सफर की फोटो शेयर कर लिखा "भगवान, मुझे यहां सुरक्षित लाने के लिए आपका शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं और मैं दोस्तों और परिवार के साथ रहकर खुद को भाग्यशाली समझता हूं। खासकर आपके साथ, भगवान। सभी चीजें जो आपने मुझे दी हैं, उनके लिए शुक्रिया। अब जेल लैग से जूझना है।"
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया गए भारत के कितने खिलाड़ी खेल चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप, किसके पास सबसे ज्यादा अनुभव?

क्या होता है जेट लैग?
जेट लैग की समस्या प्लेन से लंबी दूरी की यात्रा करने पर होती है। आप धरती के किसी कोने से सफर शुरू करते हैं और लंबी यात्रा के बाद आप उम्मीद करते हैं कि जहां आप जा रहे हैं वहां भी पिछली जगह की तरह दिन या रात होगी, लेकिन समय अलग हो जाता है और इसके साथ सामंजस्य बैठाना मुश्किल होता है। अगर आप रात में अपना सफर शुरू कर रहे हैं और 24 घंटे बाद किसी जगह पर पहुंचते हैं तो आप उम्मीद करेंगे कि वहां भी रात होगी, लेकिन वहां दोपहर का समय होता है। ऐसे में आपको नए समय जोन के हिसाब से अपनी दिनचर्या बनानी होती है, जो आसान नहीं होता। शमी इसी से जूझ रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के अलावा रिजर्व खिलाड़ी दीपक चाहर भी तोट की वजह से टी20 विश्व कप नहीं खेल रहे हैं। वहीं, नेट गेंदबाज उमरान मलिक और कुलदीप सेन वीजा नहीं मिलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे हैं। अब शमी के अलावा शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के साथ जुड़ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजी की अगुआई भुवनेश्वर कुमार करेंगे और युवा अर्शदीप से भी सभी को काफी उम्मीदें हैं।