फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Shahzad played helicopter shot in world cup Qualifying match against west indies

अफगानिस्तान में धोनी के नाम से मशहूर है हेलिकॉप्टर शॉट मारने वाला यह क्रिकेटर, देखें VIDEO

Sat, 31 Mar 2018 04:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 31 Mar 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Shahzad played helicopter shot in world cup Qualifying match against west indies

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट तो आपने देखा ही होगा। दुनियाभर में धोनी के इस शॉट को कॉपी करने वाले खिलाड़ियों की कमी नहीं है। हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के एक बल्लेबाज ने धोनी जैसा शॉट खेलकर सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

विज्ञापन


दरअसल वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग मैच में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से मात दी। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से शानदार 84 रन की पारी खेलने वाले मोहम्मद शहजाद ने मैच में धोनी के स्टाइल में हेलिकॉप्टर शॉट जड़ा। 'धोनी स्पेशल' यह शॉट खेलने के बाद शहजाद का वीडियो ट्विटर पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Mohammad Shahzad played helicopter shot in world cup Qualifying match against west indies

शहजाद ने यह शॉट कैरीबियाई टीम के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर की गेंद पर जड़ा था। बता दें कि मोहम्मद शहजाद को अफगानिस्तान का महेंद्र सिंह धोनी ही माना जाता है क्योंकि वह अक्सर मैदान पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलने का प्रयास करते रहते हैं। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी एमएस धोनी के इस शॉट को ट्राई कर चुके हैं।

इस क्वालीफाइंग मैच में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 204 रन की चुनौती दी थी। अफगानिस्तान की टीम ने 9.2 ओवर शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। अब वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीम अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। जिम्बाब्वे वर्ल्ड कप की इस दौड़ से बाहर हो चुकी है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed