फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Shahzad contract suspended for indefinite period by Afghanistan Cricket Board

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद शहजाद के कॉन्ट्रेक्ट को अनिश्चितकाल के लिए किया सस्पेंड

Sat, 10 Aug 2019 08:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 10 Aug 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Shahzad contract suspended for indefinite period by Afghanistan Cricket Board
मोहम्मद शहजाद - फोटो : social Media

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद के कॉन्ट्रैक्ट को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है। बोर्ड ने शनिवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


एसीबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा, 'एसीबी की पॉलिसी के तहत किसी भी खिलाड़ी का देश से बाहर जाने पर बोर्ड की अनुमति लेना अनिवार्य है। शहजाद ने ऐसा नहीं किया।' दरअसल, शहजाद के खिलाफ यह कार्रवाई एसीबी की आचार संहिता के उल्लंघन के चलते किया गया है।  शहजाद ने देश से बाहर जाने के लिए बोर्ड की इजाजत नहीं ली थी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

यह उनकी पहली गलती नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने एसीबी की आचार संहिता का उल्लंघन किया था। अपने बयान में बोर्ड ने कहा, 'मोहम्मद शहजाद ने पहले भी एसीबी की आचार संहिता का उल्लंघन किया है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के दौरान घटित मामले के संबंध में एसीबी अनुशासन समिति द्वारा उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 32 वर्षीय मोहम्मद शहजाद पिछले महीने की 20 और 25 तारीख को अनुशासन समिति के साथ होने वाली बैठकों में शामिल नहीं हुए थे।'

इससे पहले हाल में इंग्लैंड में संपन्न विश्व कप के दौरान शहजाद को अनफिट करार देकर टीम से बाहर कर दिया था। इसके बाद उन्होंने एसीबी पर गंभीर आरोप लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed