फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Rizwan Asks Steve Smith For Advice On DRS Call In Pakistan vs Australia 2nd Test, Watch Hilarious Video

VIDEO: पाकिस्तानी विकेटकीपर रिजवान ने ऑस्ट्रेलियाई स्मिथ से पूछा- डीआरएस लूं या नहीं लूं? देखें मजेदार वीडियो

Sun, 13 Mar 2022 01:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Mar 2022 01:03 PM IST
सार

स्मिथ 86वें ओवर में जाकर आउट हुए। उन्होंने 214 गेंदों में 72 रन की पारी खेली। क्रिकेट फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही रिजवान के ह्यूमर की भी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mohammad Rizwan Asks Steve Smith For Advice On DRS Call In Pakistan vs Australia 2nd Test, Watch Hilarious Video
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची के नेशनल स्टे़डियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत मिली। टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मजाकिया अंदाज में दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के 71वें ओवर में पाकिस्तान के नौमान गेंदबाजी कर रहे थे। उस वक्त स्मिथ 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। नौमान की तीसरी गेंद स्मिथ के पैर पर लगी और इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी एल्बीडब्ल्यू की अपील करने लगे, लेकिन फील्ड अंपायर ने स्मिथ को नॉटआउट करार दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी एक दूसरे से राय-मशवरा लेने लगे। डीआरएस के लिए 12 सेकंड का समय मिलता है। ये समय निकलता जा रहा था कि रिजवान ने स्मिथ के गले पर हाथ रखकर मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उनकी टीम को डीआरएस लेना चाहिए? हालांकि, इतनी देर में टाइमर बंद हो चुका था और पाकिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया।


स्मिथ 86वें ओवर में जाकर आउट हुए। उन्होंने 214 गेंदों में 72 रन की पारी खेली। क्रिकेट फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही रिजवान के ह्यूमर की भी तारीफ कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन तीन विकेट गंवाकर 251 रन बनाए थे। ओपनर उस्मान ख्वाजा ने नाबाद शतकीय पारी खेली। 

ख्वाजा पहले दिन 266 गेंदों पर 127 रन बनाकर नाबाद रहे थे। दूसरे दिन वह 150 प्लस रन बना चुके हैं। हालांकि, डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी आउट हो गए। वार्नर 36 रन और लाबुशेन शून्य पर आउट हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed