फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Nabi quits captaincy after Afghanistan defeat in T20 World Cup 2022

T20 WC: अफगानिस्तान की हार के बाद मोहम्मद नबी ने छोड़ी कप्तानी, टी20 वर्ल्ड कप में टीम एक भी मैच नहीं जीती

Fri, 04 Nov 2022 07:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Nov 2022 07:40 PM IST
सार

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए राशिद खान को कप्तान बनाया था। राशिद ने दो घंटे में ही इस्तीफा दे दिया था। उनके हटने के बाद बोर्ड ने नबी को कमान सौंपी थी।

विज्ञापन
Mohammad Nabi quits captaincy after Afghanistan defeat in T20 World Cup 2022
मोहम्मद नबी - फोटो : ICC

विस्तार

अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नबी ने ट्विटर पर एक पत्र शेयर किया और पद से हटने की जानकारी दी। अफगानिस्तान की टीम शुक्रवार (चार नवंबर) को ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-12 के अपने अंतिम मैच में चार से हार गई थी। इस हार के तुरंत बाद नबी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए राशिद खान को कप्तान बनाया था। राशिद ने दो घंटे में ही इस्तीफा दे दिया था। उनके हटने के बाद बोर्ड ने नबी को कमान सौंपी थी।
विज्ञापन


अफगानिस्तान की टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने अपने बयान में कहा कि वह चयनकर्ताओं से कई चीजों को लेकर सहमत नहीं थे। उन्होंने लिखा, ''पिछले एक साल से हमारी टीम की तैयारी उस स्तर तक नहीं थी जिसे एक कप्तान चाहता है या जिसकी आवश्यकता एक बड़े टूर्नामेंट के लिए होती है। इसके अलावा पिछले कुछ दौरों में टीम मैनेजर, चयन समिति और मैं एक चीज को लेकर सहमत नहीं होते थे। इस प्रभाव टीम के संतुलन पर पड़ा।''
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम, 2015 से हर वर्ल्ड कप के अंतिम-4 में पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन


नबी ने आगे लिखा, ''इन्हीं कारणों से उचित सम्मान के साथ तुरंत प्रभाव से मैं कप्तान के पद को छोड़ने की घोषणा करता हूं। जब तक टीम और प्रबंधन चाहेगी, तब तक मैं अपने देश के लिए खेलना जारी रखूंगा। मैं आप में से हर एक को अपने दिल की गहराई से धन्यवाद देता हूं। आप बारिश के बावजूद मैदान पर आए और हमारा समर्थन किया। आपका प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है। आपकी तरह हम भी मैचों के परिणाम से निराश हैं।''

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया, प्लेन में कैमरामैन बना यह खिलाड़ी, VIDEO
 
कैसा रहा अफगानिस्तान का सफर?
अफगानिस्तान की टीम इस बार सीधे सुपर-12 में आई थी। उसके पांच में से दो मैच बारिश के कारण धुल गए। बाकी तीन मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा। टीम महज चार से जीत से दूर रही। उसे सुपर-12 में इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने हराया। वहीं, आयरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed