फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Kaif slams media on article of media house on SC/ST players in Indian Test cricket history

क्रिकेट में एसटी/एससी आरक्षण पर भड़के मोहम्मद कैफ, मीडिया पर दागे तीखे सवाल

Mon, 30 Jul 2018 12:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Kaif slams media on article of media house on SC/ST players in Indian Test cricket history

आखिरी मैच खेलने के 12 साल बाद क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोहम्मद कैफ एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में एक वेबसाइट में लिखे गए आर्टिकल से वह इतने नाराज हुए कि उन्होंने मीडिया और पत्रकारों पर ही सवाल उठा दिए।

विज्ञापन


दरअसल, एक वेबसाइट पर भारतीय क्रिकेट में आरक्षण और जातिगत भेदभाव को लेकर आर्टिकल छपा था। इस आर्टिकल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के क्रिकेटर्स और भारतीय क्रिकेट में उनके चयन की बात लिखी गई थी।
विज्ञापन


आर्टिकल के मुताबिक, टेस्ट स्टेटस हासिल करने के 86 साल में भारतीय क्रिकेट में 290 खिलाड़ियों में से केवल 4 खिलाड़ी ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आर्टिकल पर मोहम्मद कैफ ने कड़ी आपत्ति जताई है। कैफ ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया- कितने प्राइम टाइम जर्नलिस्ट SC या ST है। आपके संस्थान में कितने सीनियर एडिटर SC या ST हैं। शायद खेल ही एक ऐसा क्षेत्र है, जहां जाति के सभी बाधाओं को सफलतापूर्वक तोड़ा गया है। खिलाड़ी एकता के साथ खेलते हैं, लेकिन हमारा पत्रकार नफरत फैला रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed