{"_id":"5a0da6c14f1c1b76678bbb6e","slug":"mohammad-hafeez-bar-from-bowling-in-international-matches-by-icc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का यह ऑलराउंडर इंटरनेशनल मैचों में नहीं कर पाएगा गेंदबाजी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान का यह ऑलराउंडर इंटरनेशनल मैचों में नहीं कर पाएगा गेंदबाजी
amarujala.com
Updated Thu, 16 Nov 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तान का ऑलराउंडर मोहम्मद हाफिज अब इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी नहीं कर पाएगा। हाफिज के एक्शन को आईसीसी ने गैरकानूनी पाया है। आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से तुरंत प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। हाफिज के नाम 50 टेस्ट में 52 और 195 वन डे में 136 विकेट दर्ज हैं। टी-20 में उन्होंने 49 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
गेंदबाजी एक्शन अवैध ठहराया
मोहम्मद हफीज
- फोटो : ESPN
आईसीसी ने गुरुवार को कहा कि हाफिज के गेंदबाजी एक्शन का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि उनकी कोहनी गेंदें फेंकने के दौरान 15 डिग्री के मानक से अधिक मुड़ती है। हाफिज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मान्यता प्राप्त घरेलू टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने की छूट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के घरेलू मैचों में वह गेंदबाजी कर सकते हैं
मो. हफीज
पाकिस्तान के घरेलू मैचों में वह गेंदबाजी कर सकते हैं। मतलब वह पाकिस्तान सुपर लीग में वह गेंदबाजी करेंगे। हाफिज के एक्शन से संबंधित शिकायत 18 अक्टूबर को अबूधाबी में खेले गए तीसरे एक दिवसीय मैच के दौरान रिपोर्ट की गई थी। उनके करियर में तीसरी बार यह शिकायत की गई थी।
निलंबन सभी इंटरनेशनल मैचों में लागू किया जाएगा
मोहम्मद हाफिज
आईसीसी के अनुसार गेंदबाजी नियमावली के नियम 11.1 के अनुसार हाफिज का निलंबन सभी इंटरनेशनल मैचों में लागू किया जाएगा। इसके बाद हाफिज किसी भी देश के खिलाफ इंटरनेशनल मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे।