फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Amir makes himself available, to replace Rauf in Pakistan T20 squad in England

मोहम्मद आमिर ले सकते हैं हारिस की जगह, इंग्लैंड दौरे पर टी-20 के लिए खुद को बताया उपलब्ध

Mon, 20 Jul 2020 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Amir makes himself available, to replace Rauf in Pakistan T20 squad in England
mohammad Amir

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड दौरे पर खेली जानी वाली टी20 श्रृंखला के लिए खुद उपलब्ध बताया है जो टीम में हारिस राउफ की जगह ले सकते हैं।

विज्ञापन


बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज इससे पहले अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण दौरे से हट गया था। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक आमिर ने खुद को टीम के लिए उपलब्ध बताया है। उन्हें हालांकि इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले कोविड-19 की दो जांच में निगेटिव आना होगा।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक सोमवार को आमिर का कोविड-19 परीक्षण हुआ और उनका दूसरा परीक्षण दो दिनों के बाद होगा। अगर वह जांच में निगेटिव रहे तो 28 अगस्त से मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक चाहते थे कि राउफ की जगह आमिर को टीम में शामिल किया जाए। राउफ का छह बार कोविड-19 परीक्षण हुआ जिसमें से वह पांच बार पॉजिटिव पाये गये। उनके पांचवें परीक्षण का नतीजा निगेटिव आया था लेकिन छठे परीक्षण में फिर से पॉजिटिव पाये गये।


पाकिस्तान को इस दौरे पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाद इतने ही मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलनी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी मैचों को जैव सुरक्षित वातावरण में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed