फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   modi said don't feel burdened by world cup defeat

'मिताली सेना' को महिला वर्ल्ड कप के फाइनल की हार का बोझ लेने की जरुरत नहीं : मोदी

Mon, 31 Jul 2017 08:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 31 Jul 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
modi said don't feel burdened by world cup defeat
मोदी महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में हार का बोझ नहीं लेने की सलाह दी है क्योंकि टीम को देश का समर्थन प्राप्त है। भारतीय टीम को आईसीसी के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों 9 रन की शिकस्त झेलना पड़ी थी।

विज्ञापन


मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का देश में जोरदार स्वागत हुआ और प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीम को अपने घर पर आमंत्रित किया।

मोदी ने रविवार को रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम में कहा, 'मुझे भारतीय महिला क्रिकेट टीम से बात करके अच्छा लगा, लेकिन मुझे ऐसा महसूस हुआ कि वर्ल्ड कप नहीं जीतने का उन पर बोझ है। ये दबाव और ये चिंता उनके चेहरे पर भी दिख रही थी।'

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक पहली बार हुआ कुछ ऐसा

modi said don't feel burdened by world cup defeat
pm modi - फोटो : PTI

मोदी ने आगे कहा, 'मैंने कहा, देखिए आज के जमाने की मीडिया को। उम्मीदें अपने आप चरम पर पहुंच जाती हैं। अगर सफलता हासिल करने से चूक गए तो उपलब्धता को सजा बनने में देर नहीं होती है।'

प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही कहा कि देश ने फाइनल में हार के बाद महिला क्रिकेटरों की आलोचना करने के बजाय उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'ऐसा पहली बार हुआ कि जब हमारी बेटियां वर्ल्ड कप जीतने में सफल नहीं हुई और देश कि जनता ने अपने कंधो पर इस हार का बोझ उठाया। किसी ने बेटियों पर अकेले इस हार का बोझ नहीं डाला।'

बकौल मोदी, 'सिर्फ यही नहीं, देश ने उनके बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। मैंने इसे बड़े बदलाव के रूप में पाया है और बेटियों से कहा कि वो बहुत भाग्यशाली हैं। उन्हें असफल होने का बोझ नहीं उठाना चाहिए। आपने भले ही फाइनल नहीं जीता हो, लेकिन आपने सवा सौ करोड़ देशवासियों का दिल जीता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed