{"_id":"61492b018ebc3e3ec049c966","slug":"mithali-raj-challenge-to-stop-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"परखने का मौका: मिताली राज के सामने ऑस्ट्रेलिया को रोकने की चुनौती, दारोमदार बल्लेबाजों पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
परखने का मौका: मिताली राज के सामने ऑस्ट्रेलिया को रोकने की चुनौती, दारोमदार बल्लेबाजों पर
Tue, 21 Sep 2021 06:15 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:15 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को और कड़ी चुनौती मिलेगी क्योंकि उनकी टीम रिकॉर्ड लगातार 22 जीत के साथ इस शृंखला में उतरेगी।
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब मंगलवार को पहले वनडे मुकाबले में उतरेगी तो उसके सामने सही टीम संयोजन बनाने की चुनौती के साथ विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ मध्यक्रम की बल्लेबाजी को परखने का मौका होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू शृंखला गंवा कर पहुंची है। इन दोनों शृंखलाओं में कप्तान मिताली राज के अलावा किसी के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही।
विज्ञापन
चोटिल हरमनप्रीत नहीं उतरेंगी मुकाबले में
भारत को अनुभवी हरमनप्रीत कौर का साथ नहीं मिलेगा। अभ्यास मैच से पहले उनका अंगूठा चोटिल हो गया था, जिससे वह अब तक नहीं उबरी हैं। बल्लेबाजी में आक्रामकता की कमी भारतीय टीम की समस्या रही हैै। बल्लेबाजों के प्रदर्शन के आधार पर मिताली तय करेंगी कि उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है या चौथे स्थान पर।
विज्ञापन
जेमिमा की वापसी संभव
शेफाली और मंधाना की आक्रामक बल्लेबाजी के बाद पूनम को रन गति को बनाए रखने में परेशानी होती है। ऐसे में ‘द हंड्रेड’ में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमा टीम में वापसी कर सकती है। वह तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकती हैं। मध्यक्रम में दीप्ति की धीमी बल्लेबाजी भी भारत के लिए परेशानी का सबब रहा है हालांकि टीम उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी को नजरअंदाज नहीं कर सकती है।