फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mithali enters lords ground with a book

WWC17 : अपनी सबसे स्पेशल चीज के साथ मिताली ने की लॉर्ड्स स्टेडियम में एंट्री

Sun, 23 Jul 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 23 Jul 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
mithali enters lords ground with a book
किताब लेकर स्टेडियम पहुंची मिताली - फोटो : twitter

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में एंट्री कर ली है। वो अपनी सबसे खास चीज या यूं कहे कि दिल के सबसे करीब रहने वाली चीज को लेकर पहुंची हैं। जब मिताली बस से उतरी तो उनके हाथ में एक किताब देखी गई।

विज्ञापन


मिताली को पहले भी बल्लेबाजी करने जाने से पहले किताब पढ़ते हुए देखा गया है। किताब पढ़ने का राज खोलते हुए मिताली ने कहा था कि इससे वो काफी शांत रहती है और उनका ध्यान कही और नहीं भटकता है। किताब पढ़ने से उन पर कोई दबाव नहीं आता है। उम्मीद है कि आज भी मिताली राज किताब पढ़कर दबावमुक्त रहेंगी और भारत को वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाएंगी। 
विज्ञापन


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने पर होगी। मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का मुकाबला तीन बार की चैंपियन इंग्लैंड से होगा। 25 जून 1932 को टीम इंडिया ने इसी ऐतिहासिक मैदान से अपना सफर शुरू किया था और फिर ठीक 51 साल बाद 25 जून 1983 को भारत ने इसी मैदान पर पहला विश्व कप जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास बनाने के इरादे से मैदान संभालेंगी मिताली

mithali enters lords ground with a book
मिताली राज - फोटो : twitter

अब भारतीय क्रिकेट एक और नया मोड़ लेने जा रहा है और इस बार भी ये सफर लॉर्ड्स के मैदान से होकर गुजरेगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट में बढ़िया शुरुआत की थी, टीम के लगभग सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और मिताली राज आज इतिहास बनाने के इरादे से मैदान संभालेंगे।

टीम इंडिया अगर मुकाबला जीतने में सफल रही तो महिला वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में वो पहली बार चैंपियन बनेगी। मिताली भी इतिहास के पन्नों में अपनी खास जगह बनाना चाहेंगी। कप्तान मिताली के पास भारतीय क्रिकेट (महिला और पुरुष) के इतिहास में कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद वर्ल्ड चैंपियन कप्तान बनने का मौका है।

कपिल देव ने भारत को 1983 और महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। इसके अलावा एक रिकॉर्ड मिताली अपने नाम मैच शुरू कराते ही दर्ज करा लेंगी। वो भारतीय क्रिकेट की पहली कप्तान बन जाएंगी, जिनके नेतृत्व में दो बार टीम फाइनल में पहुंची हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed