पत्नी हीली के पहले शतक पर बोले- मिचेल स्टार्क, 'ब्लडी लिजेंड-प्राउड हबी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को बड़ौदा के रिलायंस स्टेडियम में खेले गए तीसरे वन-डे में टीम इंडिया को 97 रनों से हराकर तीन वन-डे मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मुकाबले में एलीसा हीली (133) की शतकीय पारी और एश्ले गार्डनर (3/40) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कंगारुओं ने टीम इंडिया को इस सीरीज में क्लीन स्वीप किया।
इस मुकाबले में एलीसा की शानदार पारी के चलते उनके पति ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों में शुमार मिचेल स्टार्क ने इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए एक फोटो शेयर किया और लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया की महिला विकेटकीपर द्वारा पहला शतक। भारत के खिलाफ सबसे अधिक स्कोर। ब्लडी लिजेंड! प्राउड हबी!'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Mitch Starc (@mstarc56) on
बता दें कि हीली ने 115 गेंदों में 17 चौके और 2 छक्के की मदद से 133 रनों की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में हीली ने शतक के साथ अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए। वह शतक बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला विकेटकीपर बन गई हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टीम इंडिया के खिलाफ वह सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 332 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया 235 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। टीम इंडिया की तरफ से जेमिमाह रोड्रिगेज (42) और स्मृति मंधाना (52) रनों की पारी खेली।