फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Starc dominates for Australia as New Zealand crumble 1st Test at perth 

AUSvNZ: मिशेल स्टार्क के आगे पस्त दिखे कीवी बल्लेबाज, डे-नाइट टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत

Fri, 13 Dec 2019 08:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 13 Dec 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Mitchell Starc dominates for Australia as New Zealand crumble 1st Test at perth 
मिशेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 416 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 109 रन बना चुकी है। रॉस टेलर 68* और बीजे वॉटलिंग 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल 248/4 से आगे खेलना शुरू किया। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी मार्नस लाबुछाने (143 रन) की शानदार शतकीय पारी की बदैलत 416 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 
विज्ञापन


100 रन के भीतर कीवी टीम अपना पांच विकेट गंवा चुकी थी। शानदार गेंदबाजी के आगे कीवी टीम घुटने टेकती नजर आई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर चार विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन चार विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed