फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mitchell marsh out of india vs australia test series

ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा झटका, चोट के कारण प्रमुख खिलाड़ी लौटेगा स्वदेश

Thu, 09 Mar 2017 09:38 PM IST
amarujala.com- Presented by : नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by : नवीन चौहान Updated Thu, 09 Mar 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
mitchell marsh out of india vs australia test series

चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैच खेले जा चुके हैं।  फिलहाल दोनो टीम 1-1 की बराबरी पर है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को जोर का झटका लगा है। भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श बंगलुरु टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए। इसी कारण वो आगामी टेस्ट मैचों मे नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनो टीमों के बीच अगला टेस्ट मैच 16 मार्च को रांची में खेला जाएगा। लेकिन कंधे की चोट के कारण मार्श आगामी दो टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि मार्श का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ खास नहीं रहा। भारत के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचें मे वो बुरी तरह फ्लाप रहे। मार्श दो टेस्ट मैचों की बल्लेबाजी में कुल 48 रन ही बना पाए और गेंदबाजी में भी उनको कोई खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच डैरेन लेहमन ने कहा कि "मार्श अब अपने कंधे की चोट के कारण इस सीरीज को नहीं खेल पाएंगे और वो मेलबर्न जा रहे हैं। जहां तक मार्श के स्थान पर दूसरे खिलाड़ी के चयन की बात है तो हम जल्द ही कोई फैसला लेंगे जो टीम में फिट बैठे"।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, मिचेल मार्श की चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में बल्लेबाज के तौर पर अगले टेस्ट मैचों के लिए उस्मान ख्वाजा या ग्लेन मैक्सवेल को चुना जा सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed