फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mitchell Johnson out for sydney Test.

सिडनी टेस्ट से पहले लगा ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका

Sun, 04 Jan 2015 03:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 04 Jan 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
Mitchell Johnson out for sydney Test.

सिडनी में सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन


मेजबान ऑस्ट्रेलिया का मकसद इस मैच को जीतकर सीरीज को 3-0 पर खत्म करने का है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन इस मैच में नहीं खेलेंगे।

जॉनसन इस समय हैमस्ट्रिंग (घुटने के पीछे की नस) में दर्द से पीड़ित हैं। उन्होंने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था। चार मैचों की सीरीज के पहले 3 मैच जल्दी-जल्दी खेले गए जिस कारण इस तेज गेंदबाज को हैमस्ट्रिंग हो गई। ऑस्ट्रेलियाई टीम सिडनी टेस्ट शुरू होने से पहले अभ्यास सत्र में व्यस्त है।

विज्ञापन

जॉनसन की जगह लेने को तैयार 2 तेज गेंदबाज

Mitchell Johnson out for sydney Test.

मिचेल जॉनसन के अनफिट होने की सूरत में तेज गेंदबाजों मिचेल स्टॉर्क और पीटर स‌िडल जैसे गेंदबाजों के अंतिम टेस्‍ट मैच के लिए तैयार होने के कारण चयनकर्ताओं को टीम चयन करने में खास माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। ऐसी संभावना भी है कि चयनकर्ता जॉनसन को वर्ल्ड कप के लिए तैयार होने के वास्ते इस मैच से आराम दे सकते हैं।

इससे पहले जॉनसन ने कहा था कि वह कप्तान स्टीवन स्मिथ और कोच डेरेन लैहमेन से सिडनी टेस्ट के दौरान गेंदबाजों के छोटे-छोटे स्पेल देने के लिए बात करना चाहेंगे। एडिलेड और मेलबर्न में गेंदबाजों का स्पेल काफी लंबा था। वह सीरीज में बल्‍लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर सके, इसलिए हो सकता है कि उन्हें आराम दिया जाए।

हालांकि जॉनसन 13 विकेट लेकर सीरीज में सबसे ज्‍यादा विकेट झटकने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं साथ ही बतौर तेज गेंदबाज वह पहले नंबर पर हैं। पहले स्‍थान पर उनकी ही टीम के फिरकी गेंदबाज नाथन ल्योन हैं जो अब तक 19 विकेट निकाल चुके हैं।

दूसरी ओर, स्टॉर्क सीरीज में एक और मौका पाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह 2013 में भारत दौरे के बाद से लगातार टेस्‍ट मैच नहीं खेल सके हैं। स्टॉर्क पहले टेस्ट मैच में कंगारू टीम में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed